[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली बिल में शहरी किसानों को भी मिले छूट:पूर्व मंत्री बाजिया ने ऊर्जा मंत्री से की मांग, विद्युत हादसों में मुआवजा बढ़ाने की भी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बिजली बिल में शहरी किसानों को भी मिले छूट:पूर्व मंत्री बाजिया ने ऊर्जा मंत्री से की मांग, विद्युत हादसों में मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

बिजली बिल में शहरी किसानों को भी मिले छूट:पूर्व मंत्री बाजिया ने ऊर्जा मंत्री से की मांग, विद्युत हादसों में मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

रींगस : राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बंशीधर बाजिया ने बुधवार शाम को जयपुर में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। बाजिया ने दो प्रमुख मुद्दों को उठाया – शहरी किसानों के लिए बिजली बिल में छूट और विद्युत हादसों में मिलने वाले मुआवजे की दरों में संशोधन।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण किसानों को प्रतिमाह 2000 यूनिट तक की छूट मिल रही है, जबकि शहरी किसानों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। शहरी किसानों को प्रति यूनिट तीन गुना अधिक बिजली दर चुकानी पड़ रही है। बाजिया ने कहा कि किसान चाहे शहरी हो या ग्रामीण, छूट का अधिकार समान होना चाहिए।

विद्युत हादसों के मुआवजे का मुद्दा भी उठाया गया। वर्तमान में विभाग 20 साल पुरानी दरों के आधार पर मुआवजा दे रहा है, जबकि इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान और पशुधन की कीमतें दस गुना तक बढ़ चुकी हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कांवट गांव की घटना का जिक्र किया, जहां बिजली करंट से 45 बकरियां मर गईं और खंडेला में रमाकांत अग्रवाल के घर में विद्युत दुर्घटना से सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। ऊर्जा मंत्री नागर ने इन मांगों को गंभीरता से सुना और सरकार के समक्ष इन्हें रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin