[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसा गढ़ का सैटेलाइट अस्पताल:स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, अस्पताल प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसा गढ़ का सैटेलाइट अस्पताल:स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, अस्पताल प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी

बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसा गढ़ का सैटेलाइट अस्पताल:स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, अस्पताल प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी

चूरू : चूरू के गढ़ स्थित सैटेलाइट अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के विरोध में स्थानीय समस्या समाधान केंद्र के पदाधिकारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का मुख्य मुद्दा था कि सरकार द्वारा नियुक्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए अस्पताल में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।

संस्था के प्रेमकुमार बगड़िया के अनुसार, गढ़ में मौजूद मातृ शिशु कल्याण केंद्र का भवन प्रारंभिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त है, जो वर्तमान में डीबी अस्पताल के अधीन है, लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की हठधर्मिता के कारण वहां डॉक्टरों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन की होगी।

विरोध प्रदर्शन में संस्था के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास, सचिव प्रमोद शर्मा, राहुल शर्मा, प्रदीप सरोठिया, सुरेंद्र पारासर और निर्मल तंवर सहित कई पदाधिकारी शामिल थे। स्थानीय लोगों में इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin