[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर धाबावाली बबाई में कल होगा विशाल जागरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर धाबावाली बबाई में कल होगा विशाल जागरण

10 फरवरी को विशाल कलश यात्रा व भंडारे का होगा आयोजन, 3 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में जुटेगे हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार 

बबाई : खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत बबाई की ढाणी धाबावाली में 9,10 फरवरी को भक्ति के रंग में रंग जाएगी । श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा। समाजसेवी भामाशाह महावीर प्रसाद सेठ अपने टीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लग रहे हैं। समाजसेवी भामाशाह महावीर प्रसाद सेठ ने बताया कि 3 वर्ष पहले ढाणी के बीच में इस भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवाया गया था। वह हर वर्ष 9 व 10 फरवरी को यहां पर धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं हर वर्ष की भांति इसबार भी ढाणी धाबावाली में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में 9 फरवरी को भव्य जागरण का आयोजन किया जा जाएगा। जिसमें राजन साजन एंड पार्टी रेवाड़ी के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तथा 10 फरवरी को भव्य विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं वह पुरुष शामिल होंगे।

कलश यात्रा में शिव वह पार्वती की विशेष झांकी निकाली जाएगी। लगभग तीन किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिनको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलश यात्रा गणेश मंदिर सरकारी हस्पताल के पास से शुरू होकर बबाई के बाजार से होते हुए ढाणी धाबावाली वार्ड नंबर 19 में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में पहुंचेगी।। वहां सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रखी गई है।। आपको बता दें कि। समाजसेवी भामाशाह महावीर प्रसाद सेठ समाज सेवा के कार्य में निरंतर अग्रसर रहते हैं। वही धार्मिक कार्यक्रमों में भी अग्रिम पंक्ति में रहते हैं। बाबा श्याम के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर साल बबाई में 5 से 7 दिन तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें श्रद्धालुओं की रुकने की खाने पीने की संपूर्ण व्यवस्था समाजसेवी भामाशाह महावीर प्रसाद सेठ के द्वारा की जाती है इसके अलावा गांव के सामाजिक सरोकार के कार्यों में निरंतर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin