[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ ड्रेनेज प्रोजेक्ट बना शहर वासियों के लिए जी का जंजाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ ड्रेनेज प्रोजेक्ट बना शहर वासियों के लिए जी का जंजाल

ट्रैफिक डायवर्जन और अधिकारियों की लापरवाही से वाहन चालकों को हो रही परेशानी, 200 मीटर सड़क पर ड्रेनेज ने डाला डेरा, जुलाई 2023 में ड्रेनेज प्रोजेक्ट हुआ था नवलगढ़ में शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक 

नवलगढ़ : बकरा मंडी से शनि मंदिर, रामदेवरा तक की 200 मीटर सड़क पर ड्रेनेज कार्य के चलते हर दिन भारी ट्रैफिक डायवर्जन की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस दौरान, सड़क पर खुदाई के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि रास्ते में बार-बार ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाता है। हालांकि, यह कार्य ड्रेनेज के नाम पर किया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोग और वाहन चालक इस कार्य की धीमी गति और सड़क की खराब स्थिति से परेशान हैं, और यह आरोप भी लगा रहे हैं कि मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं होता, जिससे स्थिति और भी बिगड़ रही है। ठेकेदारों के भरोसे कार्य चल रहा है, और स्थिति पर काबू पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत से अब तक ड्रेनेज प्रोजेक्ट को एनओसी नहीं मिल पाई है, जबकि ड्रेनेज के लिए डिस्पोजल पॉइंट ठेठाणा जोहड़, जो कि गोचर भूमि है, वहां बनाया जाएगा। इस मामले में ग्राम पंचायत से एनओसी मिले बिना वहां तक पाइपलाइन डाल दिए गए हैं ।

स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की ओर से प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है ताकि सड़क पर हो रही परेशानी को खत्म किया जा सके और ट्रैफिक की स्थिति सामान्य हो सके।

मौके पर नहीं मिले ड्रेनेज प्रोजेक्ट के अधिकारी

जुलाई 2013 में शुरू हुआ ड्रेनेज प्रोजेक्ट राम भरोसे चल रहा है, मौके पर नहीं मिलते प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी, जेसीबी चालक अपने आपको समझते हैं ड्रेनेज प्रोजेक्ट हेड ।

बिना एनओसी ठेठाणा जोहड़ तक पाइप लाइन डाली

डिस्पोजल पॉइंट ठेठाणा जोहड़ तक पाइपलाइन डाल दी गई है, जिसका स्थानीय वासिंदो व गौरक्षक दल ने जमकर विरोध किया, गौरक्षक दल के सदस्यों ने कहा गायों की जमीन पर नहीं करने देंगे डिस्पोजल पॉइंट का कार्य ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin