[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल प्रिंसिपल ने पति की पुण्यतिथि के मौके पर बांटी पानी की बोतल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल प्रिंसिपल ने पति की पुण्यतिथि के मौके पर बांटी पानी की बोतल

स्कूल प्रिंसिपल ने पति की पुण्यतिथि के मौके पर बांटी पानी की बोतल

नवलगढ़ : जिले के नवलगढ़ उपखंड के टोंक छिलरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल संजू नेहरा ने अपने स्वर्गीय पति व्याख्याता वीरेंद्र सिंह सोहू की 15वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को पानी की बोतल बांटी। प्रिंसिपल संजू नेहरा हर साल अपने स्वर्गीय व्याख्याता पति वीरेंद्र सिंह सोहू की पुण्यतिथि पर अपने विद्यालय के बच्चों को स्टेशनरी व अन्य जरूरत की सामग्री वितरित कर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि देती है। इसी क्रम में शनिवार को स्कूल के कक्षा एक से बारह के सभी बच्चों को पानी की बोतल बांटी गई। इससे पहले सभी स्टाफ सदस्यों और बच्चों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

संजू नेहरा ने इस मौके पर बताया कि उनके पति व्याख्याता वीरेंद्र सिंह सोहू एक आदर्श शिक्षक के रूप में सेवारत थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एपीसी कमलेश कुमार तेतरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानाचार्य संजू नेहरा एक प्रेरक व्यक्तित्व है। जिन्होंने 15 वर्ष पूर्व हुए वज्रपात से उबर कर साहस से परिस्थितियों का मुकाबला किया और अपने बेटी बेटे दोनों को डॉक्टर व इंजीनियर बनाकर अपने पति का सपना पूरा किया। वृद्ध सास की बेटे की तरह बहु सेवा कर रही है एवं विभाग में जहां भी कार्यरत रही उस विद्यालय के शैक्षिक व भौतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर व्याख्याता मोनिका, संदीप कुमार, अर्पणा सैनी, वरिष्ठ अध्यापक अंजू स्वामी, महावीरप्रसाद सैनी, ताराचंद डूडी, सतीश कुमार पालीवाल, रामलखन सैनी, लक्ष्मणराम, अमन कुमार, कुलदीप सिंह शारीरिक शिक्षक, कंप्यूटर अनुदेशक मनोज कुलदीप, पंचायत सहायक शर्मिला, सुमन शर्मा सहित विद्यालय के छात्र –छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62