[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष बनने पर बसंत शर्मा का किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष बनने पर बसंत शर्मा का किया अभिनंदन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष बनने पर बसंत शर्मा का किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू निवास पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया स्वागत। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन के नेतृत्व में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का चुनरी व शॉल उढाकर सम्मान किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि मेरे लिए यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि अल्पसंख्यक समाज जो हमेशा मेरे साथ जुड़ा हुआ है और आज मेरा जिलाध्यक्ष बनने पर सम्मान कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी सदैव 36 कोम व बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होने पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का जिक्र करते हुऐ बताया कि वोट मिले या ना मिले लेकिन राठौड़ हमेशा अल्पसंख्यक हितो के बारे में सौचते है। हमेशा उन्हे हमेशा विकास की भागीदारी का कार्य किया है। उन्होने पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन व एपीजे अब्दुल कलाम को महान बताया उन्होने बताया कि भारतीय जनता ने एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाकर अल्पसंख्यक समाज को हमेशा आगे रखा।

बसंत शर्मा ने बताया में सदैव अल्पसंख्यक समाज का आभारी रहुगा जो मुझे आज मान सम्मान दिया है। उन्होने बताया कि आने वाले चुनावो नगरपरिषद् चूरू में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी रहे ऐसी आशा करता हूॅ। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने बताया कि मेने हमेशा बसंत शर्मा के काम करने की लगन को देखा है और उन्होने कभी भी जाती बिरादरी की बात नही की हमेशा हर वर्ग को साथ लेकर चलते है में शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूॅ कि उन्होने बसंत शर्मा को पुनः जिलाध्यक्ष बनाकर हमारे बिच में भेजा हैं हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है और इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगे।

कार्यक्रम में मोर्चा के प्रभारी हाजी अब्दुल हबीब धांधू, मोर्चा के सहप्रभारी असगर अली जोईया, मोर्चा के संयोजक हाजी सरीफ सोलंकी, आमीन खांन एलमाण, उत्तर व दक्षिण के मण्डल अध्यक्ष बाबू टेलर व इरशाद भाटी, रमजान खां जोईया, रमजान खान बिजली विभाग, पूर्व पार्षद बाबू इस्मायल, सराफत अली खान एलमाण आदी ने कार्यक्रम में संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में जिला मीडिया सहसंयोजक नीरज जांगिड़, मोर्चा के महामंत्री साजीद तुगलक, इमरान खांन दिलावरखानी, उपाध्यक्ष अजीज खांन सलेमखानी, असरफ गोरी, हमीद गोरी, अदरीश सोलंकी, दाउद थीम, सलीम गोरी, सलीम खिलजी रतननगर, अनवर खिलजी रतननगर, हमीब डायर, मांगू खां, मौसिन काजी, समीर भाटी, मोनू सामदखानी, महबूब डायर, मुस्ताक लुहार, आमीन काजी, सिकन्दर लुहार, सरवर खांन, फरीयाद दौलतखानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62