[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण:मनोज बाटड़ बोले- हमारी पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन, साथ मिलकर करेंगे काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाजपा के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण:मनोज बाटड़ बोले- हमारी पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन, साथ मिलकर करेंगे काम

भाजपा के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण:मनोज बाटड़ बोले- हमारी पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन, साथ मिलकर करेंगे काम

सीकर : सीकर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले कार्यालय में हवन और पूजा की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बाटड़ ने पद ग्रहण किया और शपथ ली।

मनोज बाटड़ ने कहा- हम जिस पार्टी और संगठन में काम करते हैं यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसलिए यहां मेरे जैसे कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहता है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाटड़ ने कहा कि संगठन विस्तार का हम सबको संकल्प लेना है। मैं संगठन के लिए आज से ही काम शुरू कर दूंगा और संगठन को मजबूत बनाने का काम करूंगा।

मनोज बाटड़ ने कहा कि संगठन का विस्तार कैसे हो सकता है सभी को मिलकर चर्चा करनी चाहिए। बता दें कि सीकर भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए 18 जनों ने आवेदन किया था। जिनमें से सर्वसम्मति से बाटड़ को जिलाध्यक्ष चुना गया था। हालांकि इससे पहले चर्चा थी कि पूर्व जिला अध्यक्ष कमल शिखवाल को एकबार फिर से रिपीट किया जा सकता है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet