[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में 300 प्रतिभाओं का सम्मान:सर्व समाज की ओर से हुआ समारोह, डीएसपी बोलीं-शिक्षा पर देना होगा ध्यान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में 300 प्रतिभाओं का सम्मान:सर्व समाज की ओर से हुआ समारोह, डीएसपी बोलीं-शिक्षा पर देना होगा ध्यान

खेतड़ीनगर में 300 प्रतिभाओं का सम्मान:सर्व समाज की ओर से हुआ समारोह, डीएसपी बोलीं-शिक्षा पर देना होगा ध्यान

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के गुर्जर धर्मशाला परिसर में मंगलवार को गुर्जर कर्मचारी अधिकारी संगठन की ओर से सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी ईकाई प्रमुख जीडी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एसीएफ अनिता डोई, एसडीएम राकेश कुमार, सवाई सिंह सिराधना थे, जबकि अध्यक्षता डीएसपी पूनम भरगड़ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। सम्मानित प्रतिभाओं को भगवान देवनारायण की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीडी गुप्ता ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। समाज में जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होने से उसे आगे बढ़ने में गति मिलेगी। वहीं प्रत्येक व्यक्ति की विचारधारा को भी समाज के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को आगे लाकर उसे आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की समाज के प्रति भागीदारी होने से ही समाज को विकास की धारा में आगे ले जाए जा सकता है।

डीएसपी पूनम भरगड़ ने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा का युग है, लेकिन इस समय युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अपना ज्यादा व्यतित कर रहा है, जो उनके भविष्य के लिए सही नहीं है। बच्चों को अपने घर से संस्कार ग्रहण कर अपने भविष्य के लिए जागरूक रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। अभिभावक को भी अपने बच्चों को लेकर गंभीर होना चाहिए। अक्सर देखने में आता है कि बच्चे अपने पथ से भटक जाता है तथा बाद में परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बच्चों की संगति को लेकर परिवार को पूर्ण रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों को डरा धमकाकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास करने की बजाय मित्रता पूर्वक व्यवहार कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। समाज में फैली कुरूतियो को मिटाने के लिए शिक्षा का बहुत अधिक महत्व है। ऐसे में बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाए। युवाओं को भी महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डीएसपी पूनम भरगड़ ने वर्तमान समय में युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के भविष्य के लिए उचित नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान दें और उन्हें संस्कारवान शिक्षा प्रदान करें।

इस मौके पर एक्सईएन सुनील कुमार, डॉ जगराम, थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल, संजय सिंह, पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर, संजय देव गुर्जर, बबलू अवाना, हरिराम गुर्जर, राजकुमार बाडेटिया, प्रकाश भरगड़, विजयपाल राव, मनीराम गुर्जर, भानूप्रकाश, राजकुमार, रणवीर सिंह, इंद्रपाल, नत्थुराम, संजय कुमार, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहिताश कसाणा, नंदराम अवाना, विनोद कुमार, अजीत सिंह, धर्मवीर, शीशराम, राजेंद्र, लीलाधर दौराता, होशियार सिंह, महेश कुमार, श्रीकिशन, मुकेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin