[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलक्टर ने पंच गौरव के प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलक्टर ने पंच गौरव के प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश

कलक्टर ने पंच गौरव के प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश

झुंझुनूं : जिला स्तर पर चिन्हित पंच गौरव एक जिला एक उत्पाद, एक जिला एक वनस्पति प्रजाति, एक जिला एक पर्यटन स्थल, एक जिला एक खेल तथा एक जिला एक उपज के संवर्धन एवं विकास हेतु कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को पंच गौरव के संवर्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक पूनम कटेवा ने पंच-गौरव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी एवं बताया कि पंच-गौरव कार्यक्रम के माध्यम से जिले में पर्यटन, कृषि, वनस्पति संरक्षण और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin