[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान देवनारायण जयंती कल:गुर्जर समाज मनाएगा धूमधाम से, भैरोंघाट पर काटा जाएगा केक, झांकी भी निकलेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भगवान देवनारायण जयंती कल:गुर्जर समाज मनाएगा धूमधाम से, भैरोंघाट पर काटा जाएगा केक, झांकी भी निकलेगी

भगवान देवनारायण जयंती कल:गुर्जर समाज मनाएगा धूमधाम से, भैरोंघाट पर काटा जाएगा केक, झांकी भी निकलेगी

उदयपुरवाटी : गुर्जर समाज मंगलवार को भैरोंघाट पर भगवान देवनारायण की जयंती धूमधाम से मनाएगा। इस अवसर पर केक काटने के साथ झांकी का भी आयोजन किया जाएगा। सोमवार को देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर की अध्यक्षता में भैरोंघाट और गिरावड़ी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही समाज के विभिन्न सदस्यों को कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बीरबल खटाना, मूलचंद गुर्जर, रतीराम गुर्जर, बुधराम गुर्जर, विद्याधर गुर्जर खटाना, घीसा राम गुर्जर, बसंत कुमार कसाना और राकेश गुर्जर सहित समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin