[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएनबी कर्मचारियों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन:प्रेक्यूजिट टैक्स और नई पेंशन योजना से हैं नाराज, प्रबंधन से समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएनबी कर्मचारियों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन:प्रेक्यूजिट टैक्स और नई पेंशन योजना से हैं नाराज, प्रबंधन से समाधान की मांग

पीएनबी कर्मचारियों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन:प्रेक्यूजिट टैक्स और नई पेंशन योजना से हैं नाराज, प्रबंधन से समाधान की मांग

चूरू : चूरू में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों ने बुधवार को धर्मस्तूप के पास स्थित बैंक शाखा के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी प्रेक्यूजिट टैक्स को लेकर विरोध जता रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि अन्य बैंकों की तरह पीएनबी को भी प्रेक्यूजिट टैक्स का बोझ खुद वहन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह अतिरिक्त कर बोझ कर्मचारियों के मनोबल को गिरा रहा है। विशेष रूप से नई पेंशन योजना के तहत आने वाले अधिकारी पहले से ही पुरानी पेंशन योजना के लाभों से वंचित हैं, इस अतिरिक्त वित्तीय बोझ से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने बैंक मैनेजमेंट द्वारा जारी किए गए लोन संबंधी नए परिपत्र का भी विरोध किया। जिसे उन्होंने कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से अहितकारी बताया। उनकी मांग है कि इस परिपत्र को तुरंत निरस्त किया जाए और कर्मचारियों की वित्तीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए उचित प्रबंधन नीतियां बनाई जाएं।

प्रदर्शन में पीएनबी शाखा प्रबंधक कृपाल सिंह शेखावत सहित पंकज भाकर, सुरेश कुमार शर्मा, संदीप सांगवान और हेमंत चाहर सहित कई कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की नीतियां युवा प्रतिभाओं को बैंकिंग क्षेत्र में आने से रोक रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin