[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीरामदेव पशु मेला आज से, देशभर से आएंगे पशुपालक:नागौर के पशु मैदान पर होगा आयोजन, कलेक्टर-एसपी झंडारोहण से करेंगे शुरुआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

श्रीरामदेव पशु मेला आज से, देशभर से आएंगे पशुपालक:नागौर के पशु मैदान पर होगा आयोजन, कलेक्टर-एसपी झंडारोहण से करेंगे शुरुआत

श्रीरामदेव पशु मेला आज से, देशभर से आएंगे पशुपालक:नागौर के पशु मैदान पर होगा आयोजन, कलेक्टर-एसपी झंडारोहण से करेंगे शुरुआत

नागौर : नागौर का प्रख्यात श्रीरामदेव पशु मेला 30 जनवरी से शुरू हो रहा है। मेला मैदान पर पशुओं की आवक के साथ ही मेला प्रभारी कार्यालय व कंट्रोल रूम स्थापित हो गया है। मुख्य गेट से कार्यक्रम स्थल तक मैदान में मेले का रंग चढ़ गया है। मैदान में गौवंश, घोड़ों व ऊंटों की आवक बढ़ी है। मैदान में कई जगह तंबू लगाए गए हैं। गेट के पास सरकारी कार्यालयों की प्रदर्शनी सजी है, जिससे बाहर से आने वाले पशुपालकों को प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके। गोवंश के विश्राम स्थल पर भी तंबू लगाए गए हैं।

मेला प्रशासन के मुताबिक पशुपालकों की भोजन व्यवस्था के लिए मेला मैदान में अस्थाई रूप से अन्नपूर्णा रसोई लगाई गई है। यहां पशुपालक रियायती दर पर बढ़िया भोजन कर सकते हैं। पशुओं के लिए पानी के टैंकरों से खेली भरवाई जा रही है। प्रशासन की ओर से मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मेला आयोजन समिति की बैठक में पशुपालकों तथा मेले के दौरान गोवंश, घोड़े, ऊंट आदि के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने, पशुओं के लिए पीने का पानी की व्यवस्था करने, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले व्यापारियों व पर्यटकों के लिए सहयोग भाव रखने पर जोर दिया गया।

नगर परिषद आयुक्त को अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत भोजन व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग के ज्वॉइंट डायरेक्टर महेश मीणा ने बताया कि 30 जनवरी को जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक झंडारोहण से मेले की शुरुआत करेंगे। मेला 12 फरवरी तक चलेगा। पशु प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट रहने वाले पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। मेले के दौरान मेला मैदान के मंच पर सांस्कृतिक संध्या के आयोजन भी होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin