[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जखोड़ा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग:झुंझुनूं में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-कई ऑफिस की सुविधा उपलब्ध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जखोड़ा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग:झुंझुनूं में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-कई ऑफिस की सुविधा उपलब्ध

जखोड़ा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग:झुंझुनूं में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-कई ऑफिस की सुविधा उपलब्ध

झुंझुनूं : झुंझुनूं में जखोड़ा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर रामावतार मीणा से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण मांग रखी। ग्रामीणों ने भवानीपुरा, मनफरा, भैरूगढ़ और जखोड़ा को मिलाकर एक ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव दिया है।

जखोड़ा में पहले से ही कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं। यहां पोस्ट ऑफिस, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक चिकित्सालय, बीएसएनएल भवन व टॉवर, 32 केवी जीएसएस, सहकारी मीनी बैंक, सहकारी गोदाम, किसान सेवा केंद्र और पानी की बड़ी टंकी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, यहां हर तीसरे घर से एक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी है और पेट्रोल पंप की सुविधा भी है।

प्रस्तावित चारों गांव 2 किलोमीटर के दायरे में डामर सड़क मार्ग से जुड़े हुए हैं और इन गांवों में कुल मिलाकर 3000 से अधिक मतदाता हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत बनने पर जखोड़ा में पर्याप्त आबादी भूमि और अन्य भूमि भी उपलब्ध है। स्थानीय भामाशाह पंचायत भवन और अन्य सुविधाओं के लिए सहयोग करने को तैयार हैं।

इससे पहले ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी और भाजपा नेता राजेश दहिया को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था। कलेक्टर से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में हवासिंह यादव, सीताराम अवाना, लीलाधर अवाना, रामसिंह कस्वां, उमाकांत शर्मा, मनोज शर्मा, उमेश पारीक, संजय जखोड़िया, सुभाष खटाणा, सुभाष मेघवाल और अशोक गुर्जर सहित अन्य ग्रामवासी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin