[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोफिया स्कूल ने मनाई गोल्डन जुबली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोफिया स्कूल ने मनाई गोल्डन जुबली

सोफिया स्कूल ने मनाई गोल्डन जुबली

खेतड़ी नगर : केसीसी की सोफिया स्कूल में शनिवार को स्कूल के पचास वर्ष पुरे होने पर गोल्डन जुबली धुमधाम से मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर धर्मप्रांत के बिशप जोसेफ कल्लरकल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खेतड़ी विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर मौजूद थे। विशेष अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता थे। अध्यक्षता सिस्टर शायनी जॉन ने की। अतिथियों ने दिप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जीडी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान के सफलता पूर्वक पचास साल होना एक बहुत बडी उपलब्धी है, उन्होंने कहा कि केसीसी प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारियों के सैकड़ों बच्चे सोफिया स्कूल से पढ कर आज बड़े मुकाम पर कार्यरत है। इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मात्र भाषा हिन्दी है इस लिए हम सब को ज्यादा से ज्यादा हिन्दी का उपयोग करना चाहिए, उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा में हर शब्द का कोई न कोई महत्व होता है लेकिन अग्रेजी भाषा ने हमे सिर्फ कुछ शब्दों में बांध दिया। उन्होंने कहा कि वह अग्रेजी का विरोध नही कर रहे, आगे बढने के लिए अग्रेजी आवश्यक है लेकिन उसके साथ बच्चों में संस्कार होने भी जरूरी है।

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। इस मौके पर सिस्टर सुषमा, सिस्टर जैकलीन, फबिना, जुलियाना वेगस, आर्लीन, संगीता, नोमिता, हेलेन, लिसी, कीरन, सुजाता, सिंध्या, रीता पायस, अरूणा, लविता,जोसिता, कीर्ति, लिली, रीता कटारा, मेरी, जुलियाना फर्नाडिज, जस्टी, ज्योत्सना, टिनसीया, सबिता, स्नेहा, फादर जोबिन, सीनोज, सिस्टर फिलोमिना, सुनीश, रिंस, अनुप, एडवर्ड, लॉरेंस, मेलवीन, विशाल, कश्मीरो, जोसेफ, जीजो सहित स्कूली बच्चें, स्टॉफ एवं अभिभावक मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad