[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल:800 से ज्यादा स्कूली स्टूडेंट्स ने किया व्यायाम प्रदर्शन,UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे ध्वजारोहण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल:800 से ज्यादा स्कूली स्टूडेंट्स ने किया व्यायाम प्रदर्शन,UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे ध्वजारोहण

सीकर में गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल:800 से ज्यादा स्कूली स्टूडेंट्स ने किया व्यायाम प्रदर्शन,UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे ध्वजारोहण

सीकर : सीकर जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर आज सीकर के जिला खेल स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान एडीएम रतन कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड में राजस्थान पुलिस,होमगार्ड, राजस्थान स्काउट गाइड के जवान शामिल रहे। रिहर्सल के दौरान 800 से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

रिहर्सल में परफॉर्म करते हुए स्कूली बैंड।
रिहर्सल में परफॉर्म करते हुए स्कूली बैंड।

एडीएम रतन कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर आज फाइनल रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान जो कमियां सामने आई उन्हें सुधार किया जाएगा। एडीएम रतन कुमार ने बताया कि सीकर में ध्वजारोहण यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के द्वारा किया जाएगा।

26 जनवरी को सुबह 8:40 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। सुबह 9 बजे जिला खेल स्टेडियम में मुख्य अतिथि का आगमन होगा। 9:05 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। 9:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। 9:20 पर मार्च पास्ट एवं सलामी, 9:30 पर महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन, 9:45 पर शहीद वीरांगनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान,10:10 पर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण, 10:25 पर झांकियों का प्रदर्शन, 10:35 पर सामूहिक व्यायाम,10:50 पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,11:00 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन और 11:20 बजे राष्ट्रगान होने के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad