[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोला खेड़ा और झाडूवाला को मिलाकर पंचायत बनाने की मांग:जिला कलेक्टर से मिले ग्रामीण, बोले- 6 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धोला खेड़ा और झाडूवाला को मिलाकर पंचायत बनाने की मांग:जिला कलेक्टर से मिले ग्रामीण, बोले- 6 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही

धोला खेड़ा और झाडूवाला को मिलाकर पंचायत बनाने की मांग:जिला कलेक्टर से मिले ग्रामीण, बोले- 6 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही

झुंझुनूं : ग्राम धोला खेडा और झाडू वाला को मिलाकर नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग की गई है। इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीण झुंझुनूं जिला कलेक्टर से मिले। ज्ञापन सौंपकर धोला खेड़ा को नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में राजस्व ग्राम रघुनाथपुर, धोला खेड़ा और झाडू वाला शामिल है। उनकी आबादी क्रम के अनुसार 4059, 2825 और 750 है। अगर राजस्व ग्राम धोला खेड़ा व झाडू वाला मिलाकर धोला खेड़ा को पंचायत मुख्यालय बनाया जाता है तो इनकी कुल आबादी 3575 होती है। साथ ही पूर्व पंचायत रघुनाथपुर की आबादी 4059 रहती है, जो की राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप है।

ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में कुल 15 वार्ड है। जिनमें राजस्व ग्राम धोला खेड़ा में पांच व झाडू वाला में एक वार्ड हैं। यानी कुल मिलाकर 6 वार्ड वर्तमान में है, जो कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड को पूरा करते है।

वर्तमान ग्राम पंचायत से 6 किलोमीटर दूरी

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों की वर्तमान ग्राम पंचायत मुख्यालय रघुनाथपुरा से दूरी भी 6 किलोमीटर से ज्यादा है। अगर राजस्व ग्राम धोला खेड़ा को ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाया जाता है तो झाडू वाला से पंचायत मुख्यालय ग्राम धोला खेड़ा की दूरी मात्र 2.5 किलोमीटर रहेगी। राजस्व धोला खेड़ा मेंं पंचायत भवन के लिए राजकीय भूमि भी उपलब्ध है। इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 33 के.वी. पावर ग्रिड स्टेशन, पशु चिकित्सालय, दो उप स्वास्थ्य केंद्र, जन उपयोगी भवन, डाकघर, दो बड़ी पेयजल टंकियां, ग्राम मुख्यालय को जोड़ता हुआ स्टेट हाईवे भी है। वर्तमान पंचायत को भी आपत्ति नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad