[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओमप्रकाश मीणा बने बुर्किना फासो में भारत के राजदूत:31 साल का विदेश सेवा का अनुभव,नीमकाथाना के गांवड़ी गांव के रहने वाले है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

ओमप्रकाश मीणा बने बुर्किना फासो में भारत के राजदूत:31 साल का विदेश सेवा का अनुभव,नीमकाथाना के गांवड़ी गांव के रहने वाले है

ओमप्रकाश मीणा बने बुर्किना फासो में भारत के राजदूत:31 साल का विदेश सेवा का अनुभव,नीमकाथाना के गांवड़ी गांव के रहने वाले है

नीमकाथाना : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीमकाथाना के गांव गांवड़ी के ओमप्रकाश मीणा को बुर्किना फासो का नया राजदूत नियुक्त किया है। मीणा 1992 से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सेवारत हैं और 2007 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी हैं।

अपने लंबे करियर में ओमप्रकाश मीणा ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने डेनमार्क के कोपेनहेगन में भारतीय दूतावास, दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में भारतीय उच्चायोग और अजरबैजान के बाकू में भारतीय दूतावास में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पहले वे मध्य और पश्चिमी अफ्रीका के उप सचिव के रूप में कार्यरत थे।

विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में मीणा ने प्रशासन, स्थापना और प्रोटोकॉल प्रभाग में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने भूटान डेस्क के अधिकारी के रूप में भी काम किया है। बुर्किना फासो के साथ भारत के राजनयिक संबंध 1996 में शुरू हुए, जब नई दिल्ली में बुर्किना फासो का दूतावास खोला गया। 2011 में इसे राजदूत स्तर का बना दिया गया। भारत ने भी 1996 से 2002 तक औगाडौगू में अपना दूतावास संचालित किया और मार्च 2019 में इसे पुनः खोला।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22