[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कंटनेर में मिला करीब 200 किलो गांजा, पुलिस ने कंटनेर के टायर पर फायर किया तो खेत में घुसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

कंटनेर में मिला करीब 200 किलो गांजा, पुलिस ने कंटनेर के टायर पर फायर किया तो खेत में घुसा

झुंझुनूं जिले में मचा हड़कंपःतेज रफ्तार कंटेनर बना कौतूहल का विषय

पुलिस के अनुसार एजीटीएफ चिड़ावा को सूचना मिली कि एक कंटेनर में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। इस पर चिड़ावा के निकट जब एजीटीएफ की टीम ने कंटेनर को रूकवाना चाहा तो चालक ने कंटनेर नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए चिड़ावा कस्बे की संकरी गलियों में फिल्मी स्टाइल में दौड़ाते हुए सूरजगढ़ की तरफ ले गया। चिड़ावा पुलिस और एजीटीएफ ने टोल बूथ पर पिकअप, ट्रैक्टर व अन्य गाड़ियों के सहयोग से नाकाबंदी कर दी थी। लेकिन कंटेनर चालक ने स्यालू के पास कच्चा रास्ता पकड़ लिया, जो रघुनाथपुरा होते हुए सूरजगढ़ पावर हाउस के सामने से होकर कस्बे में घुस गया। पुलिस और लोग इस कंटेनर के पीछे लगे रहे। बुहाना रोड फाटक के पास कंटेनर चालक ने पहले एक टैंपों को और बाद में एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद जाखोद व कासनी होते हुए मैदाराम की ढाणी की तरफ भाग गया। तब तक इस कंटेनर के पीछे चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल, चिड़ावा सीआई आशाराम गुर्जर, सूरजगढ़ एसएचओ हेमराज मीणा और एजीटीएफ की टीम लग गई थी। कासनी-मैदाराम की ढाणी के पास ग्रामीणों की मदद से सड़क पर ही एक ट्रैक्टर लगाकर नाकाबंदी की गई। सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचकर चालक कंटेनर को भगाने की कोशिश की तो कंटेनर अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर एएसपी फूलचंद मीणा पहुंचे। देर रात तक जेसीबी की सहायता से कंटेनर को खेत में से निकाल कर कंटेनर की जांच की तो उसकी बॉडी में कैबिन बना रखा था। जिसमें बोरों में गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने कंटनेर चालक हरियाणा के झोझू थाना इलाके के नौरंगाबास जाटान निवासी सुभाष पुत्र अमरजीत जाट को पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने अभी गांजे की पुष्टि नहीं की है।

जेसीबी से ट्रक को सीधा कर खेत से बाहर निकाला।
जेसीबी से ट्रक को सीधा कर खेत से बाहर निकाला।
25 किलोमीटर तक पुलिस ने किया ट्रक का पीछा।
25 किलोमीटर तक पुलिस ने किया ट्रक का पीछा।

गो तस्करी की सूचना पर पुलिस ने किया था पीछागो तस्करी की सूचना पर पुलिस ने किया था पीछा

घायल को पहुंचाया अस्पताल

कंटेनर की टक्कर से जाखोद बाइपास से एक बाइक सवार घायल हो गया। जिसे जीवन ज्योति रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया। घायल कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी 42 वर्षीय महेश पुत्र भोजाराम है। जो कंटेनर की चपेट में आ गया और घायल हो गया।

कंटेनर की टक्कर से घायल सूरजगढ़ निवासी महेश पुत्र भोजाराम

ग्रामीणों को लगा कंटनेर में गाय हैं, इसलिए लग गए पीछे

जब कंटेनर सूरजगढ़ की तरफ आया तो ग्रामीणों को लगा कि कंटेनर में गायों की तस्करी की जा रही है। इस पर सूरजगढ़ शहर से ही लोग व गोरक्षक सहित ग्रामीणों ने कंटेनर का पीछा करना शुरू कर दिया। आम लोगों ने भी जगह-जगह अपनी तरफ से नाकाबंदी भी की। लेकिन कंटेनर चालक हाथ नहीं आया और मेदाराम की ढाणी व कासनी की ढाणी के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। जिसके बाद पुलिस ने धर-दबोचा। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने कंटेनर खोलकर दिखाया लेकिन कंटेनर खाली मिला। इसके बाद ग्रामीण लोट गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet