[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुवाटी के 12गांवों के लोग चाहते हैं अपनी ग्राम पंचायत:गुढ़ागौड़जी को भी अलग पंचायत समिति बनाने की मांग, 20 जनवरी से शुरू होगी पुनर्गठन प्रक्रिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुवाटी के 12गांवों के लोग चाहते हैं अपनी ग्राम पंचायत:गुढ़ागौड़जी को भी अलग पंचायत समिति बनाने की मांग, 20 जनवरी से शुरू होगी पुनर्गठन प्रक्रिया

उदयपुवाटी के 12गांवों के लोग चाहते हैं अपनी ग्राम पंचायत:गुढ़ागौड़जी को भी अलग पंचायत समिति बनाने की मांग, 20 जनवरी से शुरू होगी पुनर्गठन प्रक्रिया

उदयपुरवाटी : प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं का पुनर्गठन करने जा रही है। 20 जनवरी से पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। उदयपुरवाटी उपखंड में एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतें और एक पंचायत समिति गठन की मांग की जा रही है। उदयपुरवाटी पंचायत समिति क्षेत्र में फिलहाल 41 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। पंचायत समिति क्षेत्र दो तहसील क्षेत्र तक फैला हुआ है। उदयपुरवाटी तहसील क्षेत्र में 19 और गुढ़ागौड़जी तहसील क्षेत्र में 22 ग्राम पंचायतें हैं। तहसील मुख्यालय गुढ़ागौड़जी में नई पंचायत समिति गठित करने की मांग लोग उठा रहे हैं।।

बता दें कि 20 जनवरी से 15 अप्रैल के बीच पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन का काम होगा। इसमें नई ग्राम पंचायत और पंचायत समितियां बनाने के साथ-साथ मौजूदा पंचायती राज संस्थाओं की सीमाओं में भी बदलाव होगा। इसके लिए जनसंख्या और दूरी के पुराने मापदंडों में इस बार छूट दी गई है। नई ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के लिए कलेक्टर 20 जनवरी से 18 फरवरी तक प्रस्ताव तैयार करेंगे। इस बीच स्थानीय लोग भी पंचायत निर्माण की अपनी मांगों को सामने रख रहे है।

अभी दो उपखंडों में बंटी हुई है उदयपुरवाटी पंचायत समिति

उदयपुरवाटी पंचायत समिति क्षेत्र की 41 ग्राम पंचायतें दो उपखंडो में बंटी हुई है। नीमकाथाना नया जिला बनने से उदयपुरवाटी तहसील और उपखंड को नीमकाथाना जिले में शामिल कर दिया गया था, लेकिन गुढ़ागौड़जी तहसील को झुंझुनूं जिले और झुंझुनूं उपखंड कार्यालय के क्षेत्राधिकार में रखा गया था। हाल ही में नीमकाथाना जिले को तो समाप्त कर दिया, लेकिन गुढ़ागौड़जी तहसील को उदयपुरवाटी उपखंड के क्षेत्राधिकार में वापस शामिल नहीं किया गया। इसलिए पंचायत समिति क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतें गुढ़ागौड़जी तहसील और झुंझुनूं उपखंड के क्षेत्राधिकार में हैं और 19 ग्राम पंचायतें उदयपुरवाटी तहसील और उपखंड क्षेत्र के क्षेत्राधिकार में हैं।

गुढ़ागौड़जी को पंचायत समिति बनाने की मांग

पंचायत समिति क्षेत्र उदयपुरवाटी में फिलहाल 41 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। करीब एक दर्जन से अधिक नई ग्राम पंचायतों का गठन हो सकता है। इस प्रकार गुढ़ागौड़जी तहसील इलाके की 22 पुरानी ग्राम पंचायतें और नई गठित होने वाली ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए तहसील मुख्यालय गुढ़ागौड़जी पर नई पंचायत समिति का गठन करने की मांग चल रही है।

उदयपुरवाटी उपखंड में आठ नई ग्राम पंचायतें गठित कराने की मांग

उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र में फिलहाल 19 ग्राम पंचायतें हैं। सरपंच संघ उदयपुरवाटी के अध्यक्ष जतन किशोर सैनी ने आठ नई ग्राम पंचायतें बनाने के लिए एसडीओ सुमन सोनल को ज्ञापन दिया है। इसी प्रकार कुछ ग्रामीण अपने राजस्व गांवों को ग्राम पंचायत में बदलने के लिए भी ज्ञापन दे रहे हैं।

इन गांवों को ग्राम पंचायत बनाने की मांग

ग्राम पंचायत नांगल के राजस्व गांव कोट को अलग पंचायत बनाने के लिए ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार नांगल पंचायत की जनसंख्या 6110 थी और राजस्व गांव कोट की जनसंख्या 3114 थी। ग्राम कोट की दूरी पंचायत मुख्यालय नांगल से करीब 15 किमी है।

इसी प्रकार राजस्व गांव गिरावड़ी और नीमकाजोहड़ा को मिलाकर अलग पंचायत बनाने के लिए ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है। गिरावड़ी और नीमकाजोहड़ा की जनसंख्या करीब तीन हजार है। उदयपुरवाटी क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत छापोली की जनसंख्या 2011 में 11274 थी। राजस्व गांव सोकड़ाला और कृष्ण नगर को मिलाकर अलग पंचायत बनाने की मांग चल रही है। दोनों गांवों की जनसंख्या तीन हजार से अधिक है।

ग्राम पंचायत जहाज की जनसंख्या 5553 थी जिसमें शामिल राजस्व गांव मावता की जनसंख्या 2448 थी। मावता को अलग पंचायत बनाने की मांग चल रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मणकसास की जनसंख्या 8389 थी जिसमें शामिल राजस्व गांव अडवाना और खोह को अलग पंचायत बनाने की मांग उठ रही है। दोनों गांवों की जनसंख्या 2011 में 3131 थी।

ग्राम पंचायत बागोली और जोधपुरा के राजस्व गांव रामनगर तथा हरिपुरा या जगदीशपुरा को मिलकर अलग पंचायत बनाने की मांग उठ रही है। ग्राम पंचात पचलंगी की जनसंख्या 9815 थी। इसमें राजस्व गांव काटलीपुरा और झड़ाया नगर को अलग पंचायत बनाने की मांग उठ रही है। दोनों गांवो की जनसंख्या 5357 थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62