[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गंगानगर में होगा राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन:योगेंद्र यादव होंगे मुख्य वक्ता, फतेहपुर से जाने के लिए लगाई जाएंगी निशुल्क बसें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

गंगानगर में होगा राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन:योगेंद्र यादव होंगे मुख्य वक्ता, फतेहपुर से जाने के लिए लगाई जाएंगी निशुल्क बसें

गंगानगर में होगा राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन:योगेंद्र यादव होंगे मुख्य वक्ता, फतेहपुर से जाने के लिए लगाई जाएंगी निशुल्क बसें

फतेहपुर : राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत द्वारा 17 और 18 जनवरी को श्रीगंगानगर में राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को फतेहपुर में धर्मपाल चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक मंत्री राजेश भास्कर ने बताया कि सम्मेलन में किसान आंदोलन के संस्थापक और यूजीसी के पूर्व सदस्य योगेंद्र यादव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। जिले भर से सैकड़ों शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय से नि:शुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। फतेहपुर से बसें 16 जनवरी की रात को पंचायत समिति के सामने से रवाना होंगी। बैठक के दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर सीबीईओ के साथ चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में भागीरथ मील, शशिकांत, नरेंद्र कुल्हारी, श्याम लाल महला समेत ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin