अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर:गंभीर हालत में झुंझुनूं किया रेफर, घर लौटते समय हुआ हादसा
अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर:गंभीर हालत में झुंझुनूं किया रेफर, घर लौटते समय हुआ हादसा
चिड़ावा : चिड़ावा-पिलानी रोड पर श्रीधर यूनिवर्सिटी के पास गुरुवार रात को अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार रात की है। जानकारी के अनुसार देवराज ट्रेवल्स में कार्यरत भोभिया का बास निवासी संजय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब संजय रात को अपने घर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल संजय को लोगों ने निजी वाहन से चिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर संदीप द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें झुंझुनूं ले गए। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है और सुरक्षा उपायों की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035136


