[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खुशबू ने नेशनल क्वान कि डो में जीता सिल्वर:मंडेलिया कॉलेज के राहुल टाटा मुंबई मैराथन में करेंगे प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

खुशबू ने नेशनल क्वान कि डो में जीता सिल्वर:मंडेलिया कॉलेज के राहुल टाटा मुंबई मैराथन में करेंगे प्रतिनिधित्व

खुशबू ने नेशनल क्वान कि डो में जीता सिल्वर:मंडेलिया कॉलेज के राहुल टाटा मुंबई मैराथन में करेंगे प्रतिनिधित्व

पिलानी : मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित छठी राष्ट्रीय क्वान कि डो चैंपियनशिप में श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय की स्टूडेंट खुशबू ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता। यह प्रतियोगिता 4-5 जनवरी को एमेच्योर क्वान कि डो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, वियतनामी मार्शल आर्ट क्वान कि डो भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, विशेषकर छात्राओं में सेल्फ डिफेंस के लिए। इसी महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल मेसी कटारिया 19 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेंगे। एशिया की सबसे चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली इस मैराथन में भाग लेने के लिए राहुल को महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। राहुल पहले से ही हॉफ और फुल मैराथन में राष्ट्रीय स्तर के धावक हैं। महाविद्यालय में दोनों खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया गया, जिसमें महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin