[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री खर्रा ने किया टीन शेड का लोकार्पण:


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री खर्रा ने किया टीन शेड का लोकार्पण:

यमुना जल समझौते के तहत क्षेत्र को शुद्ध पेयजल के साथ-साथ सिंचाई का जल भी प्राप्त होगा -खर्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने गुरुवार को श्रीमाधोपुर के जोरावर नगर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया। टीन शेड का निर्माण भामाशाह भवानी सिंह शेखावत द्वारा अपनी धर्मपत्नी कमलेश कंवर की स्मृति में करवाया गया है। समारोह में वीरांगना कविता समोता का सम्मान किया गया।

इस दौरान नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि अध्यापक कठिन परिश्रम एवं अनुशासन से विद्यार्थियों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाएं, साथ ही अभिभावक भी अपने बच्चों पर निगरानी रखते हुए उन्हें सभ्य नागरिक बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से यमुना जल समझौता एवं कुंभाराम लिफ्ट योजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। यमुना जल समझौते के तहत हनुमानगढ़ में रिजर्वायर तैयार किया जाएगा तथा हरियाणा के हथिनी कुंड से तीन भूमिगत पाइप लाइनों के माध्यम से क्षेत्र को शुद्ध पेयजल के साथ-साथ सिंचाई का जल भी प्राप्त होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों के पेचवर्क एवं मरम्मत का कार्य जल्द ही किया जाएगा।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विशेषाधिकारी सतीश गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य लगातार कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने वीर बाल दिवस मनाने का संकल्प लिया है। साथ ही शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के माध्यम से राज्य में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि जोरावर नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नियमनुसार नामांकन होने पर गणित संकाय स्वीकृत करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में भामाशाह भवानी सिंह शेखावत, कविता सामोता, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin