मोबाइल पर रोहित गोदारा के नाम से चूरू व्यवसायी से मांगी रंगदारी का मामला सामने आया
मोबाइल पर रोहित गोदारा के नाम से चूरू व्यवसायी से मांगी रंगदारी का मामला सामने आया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी से रोहित गोदारा के नाम से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित को वॉट्सऐप पर वॉयस मैसेज कर रोहित गोदारा के नाम से धमकी दी गई है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि वार्ड नंबर 58 निवासी इलियास कायमखानी ने रिपोर्ट दी कि उसके मोबाइल पर रोहित गोदारा के नाम से वॉट्सऐप में वॉयस मैसेज कर रुपए मांगे जा रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि हमें हां या ना में जवाब चाहिए। इस मामले में पहले मिकी पीथीसर आया था। वह भी रुपए देने की बात कह कर गया था। मामले में अरशद सरदारशहर व रोहित गोदारा से सेटिंग करवाने की बात कही। इसके कुछ दिनों बाद फरियाद दिलावरखानी ने रंगदारी के मामले में 10 लाख में सेटलमेंट करवाने की बात कही। वह भी मेरे पास आया और कहा कि मैं आपकी सेटिंग करवा दूंगा। इसके बाद छः जनवरी को मेरे पास वॉट्सऐप पर वॉयस मैसेज आया और अपने आप को रोहित गोदारा बताते हुए वॉयस को चैक करवाने की बात कहते हुए रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रोहित गोदारा, अरशद सरदारशहर, मिकी पीथीसर, फरियाद दिलावरखानी, शाहरुख उर्फ भादर और आदिल झारिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2060394
