[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में पानी की बर्बादी: नानुवाली बावड़ी में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की पाइपलाइन लीकेज होने से व्यर्थ बह रहा है रोजाना हजारों लीटर पानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में पानी की बर्बादी: नानुवाली बावड़ी में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की पाइपलाइन लीकेज होने से व्यर्थ बह रहा है रोजाना हजारों लीटर पानी

खेतड़ी में पानी की गंभीर समस्याः 8-10 दिन में एक बार आता है पानी, ग्रामीणों को महंगे भाव में टैंकरों से डलवाना पड़ रहा है पानी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा 

खेतड़ी : नानूवाली बावड़ी में पानी की बर्बादी का मामला सामने आया है। यहां कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की पाइपलाइन लीकेज होने से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या दो-तीन महीने से चल रही है और इसके कारण वार्ड वासी काफी परेशान हैं। ग्रामीण बलबीर सैनी ने बताया कि कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पाइपलाइन लीकेज होने से 500 मीटर तक पानी व्यर्थ बहता है, जो रास्ते में आने से आमजन को भी काफी परेशानी होती है। खेतड़ी में पानी की कमी और बढ़ गई है। एक तरफ जहां हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, वहीं खेतड़ी में 8-10 दिनों में एक बार पानी आता है।

ग्रामीण चंदगीराम सैनी ने बताया कि खेतड़ी में 8-10 रोज से एक बार पानी आता है और वह पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं आता है, जिससे कस्बे वासी बहुत परेशान है। कस्बेवासी अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था करते हैं और महंगे भाव से पानी के टैंकर डलवा कर अपना काम चला रहे हैं। सरकार की ओर से कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के तहत पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन पाइपलाइन लीकेज होने से यह पानी व्यर्थ बह रहा है। यह अधिकारियों की ओर से बड़ी लापरवाही है और इससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। पानी की बर्बादी से ग्रामीणों में आक्रोश है। वे अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों को पाइपलाइन की मरम्मत करनी चाहिए और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22