[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना से बावलिया बाबा के लिए रवाना हुई पदयात्रा:चिड़ावा पहुंचकर बाबा को चढ़ाएंगे ध्वज, जगह–जगह हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिंघाना से बावलिया बाबा के लिए रवाना हुई पदयात्रा:चिड़ावा पहुंचकर बाबा को चढ़ाएंगे ध्वज, जगह–जगह हुआ स्वागत

सिंघाना से बावलिया बाबा के लिए रवाना हुई पदयात्रा:चिड़ावा पहुंचकर बाबा को चढ़ाएंगे ध्वज, जगह–जगह हुआ स्वागत

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के गोपीनाथ मंदिर से बुधवार को चिडावा में परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा मंदिर के लिए पदयात्रा रवाना हुई। भक्तजन गोपीनाथ मंदिर से बाबा का ध्वज लेकर डीजे पर नाचते गाते हुए चिडावा के लिए रवाना हुए ।

जानकारी के अनुसार पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा क्षेत्र के लोगों के आस्था के प्रतीक माने जाते हैं। जिनका मुख्य मंदिर चिड़ावा में बना हुआ है, वहीं श्रद्धालुओं ने इनका एक मंदिर अन्य जगहों पर भी बनाए हुए हैं। बाबा के भक्त हर वर्ष सिंघाना से पैदल निशान यात्रा लेकर रवाना होते हैं और चिड़ावा में बने मंदिर में निशान चढ़ा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं। सिंघाना पंचायत समिति के सामने ग्रामीणों की ओर से बावलियां बाबा की पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जलपान व आहार की व्यवस्था की गई।

पदयात्रा सिंघाना से चिड़ावा धाम पहुंचकर निशान चढ़ाएंगे। बाबा की निशाना यात्रा में करीब दो हजार युवा, पुरुष व महिलाएं शामिल थीं। श्रद्धालु डीजे पर नाचते हुए बावलियां बाबा के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा में भाग ले रहे थे। पदयात्रा के दौरान युवाओं में जोश देखा गया, जो काफी संख्या भाग ले रहे थे।

पदयात्रा से करीब तीन किलोमीटर की सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी। इस दौरान सिंघाना कस्बे में जगह- जगह पदयात्रा का स्वागत किया गया। आज चिडावा में परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की पुण्यतिथि पर विशाल मेला भर रहा है।

पदयात्रा में धर्मेन्द्र शर्मा, अमित सेन, आशिष, गौरव, निशु सोनी, नितिन, राजु मिस्त्री, भवानी, डिप्टी चैयरमैन विक्रम सिंह, अनिल डीलर, प्रियांश, मोनु शर्मा, विकास, लक्की शर्मा, प्रमोद कुम्हार, पार्षद राजेश मीणा, श्यामलाल योगी, सुनिल, गणेश, सेठी, पियुष, टींकु, भीमसेन, संदीप, घनश्याम, हरिश, दीपक, जतिन, निर्मला देवी, उर्मिला देवी सहित अनेक भक्तगण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62