[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोलाखेड़ा से बस स्टैंड तक भारी वाहन गुजरने से सड़क टूटी, आमजन परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीगुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धोलाखेड़ा से बस स्टैंड तक भारी वाहन गुजरने से सड़क टूटी, आमजन परेशान

गुढ़ागौड़जी : गोठड़ा में बनी सीमेंट फेक्ट्री से निकलने वाले भारी वाहनों के कारण धोलाखेड़ा से धोलाखेड़ा बस स्टैंड तक बनी पीएमजीएसवाई की सड़क पूरी तरह से टूट गई है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। सड़क पर भारी वाहन गरजने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए है। जिससे आए दिन बाइक चालक हादसों का भी शिकार हो रहे हैं। सड़क में बने गड्ढो के कारण छोटे वाहन चालको को भी काफी दिक्कत आ रही है। धोलाखेड़ा उपसरपंच रामावतार खैरवा ने बताया कि गोठड़ा सीमेंट प्लांट से आने वाले भारी वाहन दिन रात निकलते है। जिसके कारण सड़क टूट गई। जिसको लेकर मुयमंत्री पोर्टल सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को काफी बार शिकायत कर दी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत शिव चौक धमोरा से धोलाखेड़ा बस स्टैंड तक सड़क का निर्माण हुआ था। जो अब पूरी तरह से टूट गई है। समय रहते अगर सड़क का निर्माण नही होता है। तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे।

गोठड़ा. टूटी सड़क पर उड़ती धूल।

सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण किसानों की फसल चौपट

सड़क टूटने से दिनभर धूल के गुब्बारे उड़ते है। जिससे दिन भर किसानों के घरों में घुल मिट्टी जमी रहती है। सड़क के किनारे बसे किसानों का जीना तो दूभर हो रही रहा है। साथ ही उनकी फसल भी चौपट हो रही है। सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण किसान घरों में खाना तक नही पका पाते। किसानों की फसल पर धूल मिट्टी जम जाती हैं जिससे फसल भी चौपट हो रही है। जिससे आमजन में आक्रोश है। ग्रामीण दीनदयाल ने बताया कि बस स्टैंड धोलाखेड़ा पर दुकानदार भी सड़क से उड़ने वाली धूल से परेशान हैं । बस स्टैंड पर लगने वाली सब्जी की रेहड़ी वाले लोगो का कहना है कि दिन भर उड़ने वाली धूल के कारण सब्जी और फल फ्रूट भी खराब होते हैं ।

इनका कहना है-

सड़क पूरी तरह टूट गई। लोगो की काफी बार शिकायत भी मिल रही है। सड़क का गारंटी पीरियड पूरा हो गया। इस वजह से पेचवर्क कार्य नहीं हो पाएगा। इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

-अभिषेक बिजारणियां, पीडब्ल्यूडी एईएन गुढ़ागौड़जी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin