[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग गोपाल सिंह की हत्या का मामला:समझाइश के बाद परिजनों ने लिया शव, पुलिस ने पांच दिन का मांगा समय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

बुजुर्ग गोपाल सिंह की हत्या का मामला:समझाइश के बाद परिजनों ने लिया शव, पुलिस ने पांच दिन का मांगा समय

बुजुर्ग गोपाल सिंह की हत्या का मामला:समझाइश के बाद परिजनों ने लिया शव, पुलिस ने पांच दिन का मांगा समय

फतेहपुर : फतेहपुर ब्लॉक के गांव दीनवा लाडखानी में बदमाशों द्वारा बुजुर्ग गोपाल सिंह की पीट पीट कर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस और ग्रामीणों की बीच शांति वार्ता पूरी होने पर ग्रामीणों ने गोपालसिंह का शव लिया और अपना धरना समाप्त किया। एसएमएस अस्पताल जयपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद सदर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन देर रात शव को गांव दीनवा ले गए।

गोपालसिंह की हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार रात ही सदर थाने के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण गोपालसिंह का शव भी सदर थाने के सामने ले आए और धरने पर बैठ गए। पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, वे दाह संस्कार नहीं करेंगे।

पुलिस उप अधीक्षक ,डीएसपी अरविंद ,सदर थाना प्रभारी मुनेशी मीणा के साथ ग्रामीणों की लंबी वार्ता चली,इसके बाद ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच दिन का समय मांगा, पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस ने कुछ युवकों को इस संबंध में थाने में बैठा रखा है और वे आरोपियों की खोज में जुटे है। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने जांच बलारा थाना प्रभारी को सौंप दी।

इस संबंध में मृतक गोपाल सिंह के भाई राजेन्द्र सिंह पुत्र मेघ सिंह राजपूत निवासी ग्राम दीनवा थाना मंडावा ने सत्येन्द्र सिंह उर्फ सतिया, नाहर सिंह, जीवराज सिंह, गोविंद सिंह, मोनू उर्फ मोहन, देवदत उर्फ टोनी निवासी दीनवा लाडखानी, सज्जन पूनिया निवासी मीठवास और पांच-छ अन्य युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin