[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर बंद के दौरान मारपीट, प्रदर्शन:संभाग खत्म करने के विरोध में बाजार बंद, नीमकाथाना में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर बंद के दौरान मारपीट, प्रदर्शन:संभाग खत्म करने के विरोध में बाजार बंद, नीमकाथाना में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी

सीकर बंद के दौरान मारपीट, प्रदर्शन:संभाग खत्म करने के विरोध में बाजार बंद, नीमकाथाना में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी

सीकर : सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को खत्म करने के विरोध में शनिवार को बाजार बंद रहे। सीकर में बंद समर्थक और रेस्टोरेंट मालिक भिड़ गया। वहीं नीमकाथाना में जिला खत्म करने के विरोध में ​रैली निकाली गई। यहां पिछले पांच दिनों से जिला बचाओ संघर्ष समिति की ओर से भूख हड़ताल जारी है। यहां धरने पर बैठे एक युवक ने 11 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

सीकर में नवलगढ़ रोड पर बंद समर्थक और रेस्टोरेंट मालिक में मारपीट हो गई।

सुबह से ही बाजार बंद, जाट बाजार में हुई सभा सीकर में जाट बाजार, तापड़िया बगीची, तबेला बाजार, घंटाघर, रेलवे स्टेशन और बजाज रोड सहित आस-पास के क्षेत्र में दुकानें बंद रही। वहीं अस्पताल, मेडिकल शॉप, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी को बाजार बंद से अलग रखा गया। गुरुवार को प्रधानजी का जाव में आयोजित इंडिया गठबंधन की सभा में 4 जनवरी को सीकर में बाजार बंद का आह्वान किया गया था। शनिवार को बंद समर्थक जाट बाजार पहुंचे, यहां सभा हुई। इसके बाद सभी अलग-अलग टोली बनाकर बाजारों की तरफ निकले और दुकानें बंद करवाई।

सीकर में घंटाघर बाजार में बंद पड़ी दुकानें।
सीकर में घंटाघर बाजार में बंद पड़ी दुकानें।

कल्याण सर्किल और जाट बाजार में किया प्रदर्शन

बंद के दौरान कल्याण सर्किल और जाट बाजार में विरोध-प्रदर्शन किया। सुरक्षा को देखते हुए बाजार में पुलिस तैनात की गई। टैक्सी यूनियन (सीटू) ने भी सीकर बंद को समर्थन दिया।

संघर्ष समिति के सदस्य भागीरथ मल जाखड़ ने कहा- जब तक सीकर को फिर से संभाग और नीमकाथाना को जिले का दर्जा नहीं मिलता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आज का यह बाजार बंद सरकार को चेताने के लिए है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन उग्र रूप लेगा। सड़कें जाम की जाएगी और सीएम के पुतले फूंककर विरोध जाया जाएगा।

सीकर के जाट बाजार में प्रदर्शन करते किसान संगठन।
सीकर के जाट बाजार में प्रदर्शन करते किसान संगठन।

माकपा के जिला सचिव और पूर्व विधायक पेमाराम व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा- भाजपा की निकम्मी, युवा विरोधी और किसान विरोधी सरकार ने सीकर से संभाग और नीमकाथाना से जिले का दर्जा छीन लिया है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

कल्याण सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए युवा संगठन।
कल्याण सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए युवा संगठन।

वहीं SFI के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने कहा- राजस्थान सरकार विकास तो नहीं विनाश जरूर कर रही। पीएम नरेंद्र मोदी नाम बदल रहें और राज्य की डबल इंजन पर्ची सरकार संभाग- जिले निरस्त करने में लगी हुई है। इसके लिए एसएफआई सड़कों पर उतरेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin