[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:स्लीपर बस और ट्रॉले में हुई टक्कर, 12 लोग जयपुर रैफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:स्लीपर बस और ट्रॉले में हुई टक्कर, 12 लोग जयपुर रैफर

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:स्लीपर बस और ट्रॉले में हुई टक्कर, 12 लोग जयपुर रैफर

दौसा : दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज सुबह साढ़े 5 बजे भीषण हादसा हो गया। उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन कर दिल्ली लौट रही यात्रियों की स्लीपर बस और ट्रॉले में टक्कर हो गई। हादसा नांगल राजावतान थाना इलाके में लाहड़ी का बास के पास हुआ।

हादसे के बाद बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को क्रेन की मदद से हटाया गया।
हादसे के बाद बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को क्रेन की मदद से हटाया गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का हादसे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस में सवार 20 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद नांगल थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे का बचाव दल मौके पर पहुंचा, जिन्होंने घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 12 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया है।

बस का केबिन पूरी तरह से खत्म हो गया।
बस का केबिन पूरी तरह से खत्म हो गया।

आगे चल रहे ट्रॉले में घुसी बस, मची चीख-पुकार

थाना इंचार्ज हुसैन अली ने बताया- एक्सप्रेसवे से स्लीपर कोच बस उज्जैन से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान आगे चले रहे ट्रॉले से बस की भिड़ंत हो गई। संभवतया कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने से यह हादसा हुआ है। जिसमें तेज स्पीड बस से चल रही बस ट्रॉले में घुस गई। इससे बस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे की सीटों पर बैठे 20 लोग घायल हो गए। जिनका दौसा व जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के 20 घायलों को दौसा में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 12 गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया गया।
हादसे के 20 घायलों को दौसा में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 12 गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया गया।

हादसे के बाद ट्रॉला मौके से हुआ फरार

पुलिस ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे। ऐसे में अन्य यात्रियों को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में रुकवाया गया है। वहीं हादसे के बाद ट्रॉला मौके पर नहीं मिला, जहां बजरी बिखरी हुई मिली है। ऐसे में अंदेशा है कि बजरी से भरे ट्रॉले से बस की टक्कर हुई, जिसके बाद ट्रॉला मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक्सप्रेसवे के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज जुटाकर ट्रॉले की पहचान के प्रयास शुरू किए है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet