खेतड़ी विकास समिति ने कलैंडर का किया विमोचन
खेतड़ी विकास समिति ने कलैंडर का किया विमोचन
खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति की ओर से संचालित बीएलएम इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ मैनजमेंट साइंसेस राजोता में खेतड़ी विकास समिति के वार्षिक पंचाग का विमोचन किया गया। समारोह में प्रबन्धक होमलैंड स्क्रयूटी हॉस्पिटल यूएसए अमेरिका डॉ. संजीवनी मेहरड़ा मुख्य अतिथि थी। अध्यक्षता समिति अध्यक्षा विनोदरानी मेहरड़ा ने की। अनमोल व सौम्या विशिष्ट अतिथि थी। इस मौके पर अतिथियों ने खेतड़ी विकास समिति के वार्षिक कलैंडर का विमोचन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी संस्थानों द्वारा क्षेत्र में शिक्षा एवं सामाजिक कार्यो को किया जा रहा है। वर्ष 1986 में डॉ बीएल मेहरड़ा द्वारा विनोदिनी पीजी कॉलेज के रूप में एक पौधा लगाया था वह आज वटवृक्ष बन चुका है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ संतोष सैनी, डॉ सुनील सैनी, डॉ मोहित सक्सेना, डॉ सुरेन्द बेरवा, सुशील कश्यप, पन्नालाल, अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040993


