[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अतिक्रमण हटने पर मिलेगी जाम से मुक्ति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अतिक्रमण हटने पर मिलेगी जाम से मुक्ति

सीकर होटल पर जल्द चलेगा प्रशासन का बुलडोज़र, नोटिस थमाया, 3 दिन का अल्टीमेटम, फिर पीडब्ल्यूडी करेगा कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : सीकर के मुख्य पॉइंट कल्याण सर्किल पर अधिक ट्रैफिक दबाव से रोज लगने वाले जाम से अब जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी ने रोड चौड़ी करने के लिए सीकर होटल के हिस्से सहित कुछ दुकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है। अतिक्रमण मामले में पीडब्ल्यूडी ने गुरुवार को नोटिस जारी किया है। इसमें सीकर होटल के संचालकों को आम रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

कोर्ट आदेश पर पीडब्ल्यूडी तोड़ेगा होटल का हिस्सा
11 सितंबर 2024 को न्यायालय अपर जिला न्यायाधीश सीकर के विविध दीवानी दावा संख्या 9/2016 शशि कुमार दीवान बनाम अधिशाषी अभियंता के मामले में निर्णय की पालना में कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को रास्ते में आ रहे सीकर होटल के हिस्से सहित दुकानों के अतिक्रमण की मार्किंग की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। होटल व दुकानों के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़ने के लिए नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी संयुक्त कार्रवाई करेगा।

“सीकर होटल व उसके नीचे बनी दुकानों का हिस्सा रास्ते के अतिक्रमण में आ रही है। सोमवार तक मार्किंग कर उन्हें तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले में दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया है। उसमें 3 दिन में स्वयं के स्तर पर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। उसके बाद विभाग कार्रवाई करेगा।”
महिपाल देवंदा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, सीकर

पीडब्ल्यूडी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि सीकर होटल का कुछ हिस्सा और इसके नीचे निर्मित दुकानों का हिस्सा सार्वजनिक रास्ते में अतिक्रमण है। सीकर होटल के संचालकों को स्वयं के स्तर पर तीन दिन में अतिक्रमण हटाकर सबंधित कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा है कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। कल्याण सर्किल स्थित सीकर होटल के मामले में कोर्ट ने इसी साल 11 सितंबर को स्टे खारिज करते हुए विभाग को राहत दी थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कल्याण सर्किल से डाक बंगले तक जाम बड़ी आफत बना हुआ है। अतिक्रमण व सड़क की चौड़ाई कम होने से यहां रोज जाम के हालात बन रहे हैं।

समान निकालने मे जुटे दुकानदार
कोर्ट आदेश एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा नोटिस चिपकाने के बाद संबंधित दुकानदार अपना अपना सामान निकालकर दुकाने खाली करने में जुट गये है। साथ ही होटल मालिक एवं दुकानदारों मे इस कार्यवाही के खिलाफ काफी आक्रोश भी व्याप्त है।

6 महीने पूर्व नटराज होटल पर चला था बुल्डोजर
सीकर शहर मे जाम से मुक्ति हेतु छह महीने पहले होटल नटराज के अतिक्रमण वाले हिस्से को भी पीडब्ल्यूडी ने तोड़ा था। इससे शहरी लोगों को कुछ राहत मिली। अब भी कई जगह विभाग ने अतिक्रमण चिन्हित कर रखा है जो भविष्य मे जल्द हटाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin