[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ऊंट की मौत:कानड़वास गांव में बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ऊंट की मौत:कानड़वास गांव में बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ऊंट की मौत:कानड़वास गांव में बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के कानड़वास गांव में शुक्रवार को 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की तान की चपेट में आने से एक ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की।

गांव के श्यामलाल नाई ने बताया कि किसान जगदीश नाई अपने ऊंट से गोबर की खाद भरकर अपने खेत में ले जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बीच में पहुंचा, वह कानड़वास से मेहरी जाने वाली 11 हजार केवी की बिजली लाइन के पोल के पास झूलते हुए तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

किसान सभा के काशीराम सारण ने बताया कि जगदीश नाई ने पिछले साल 1 लाख रुपए में ऊंट खरीदा था और वह उसी से अपने घर का पालन-पोषण करता था। अब इस दुर्घटना से उसकी आजीविका पर गहरा असर पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराए जाने के बावजूद भी झूलते तारों को सही नहीं किया गया है, जिसके कारण कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

घटना के बाद पीड़ित किसान जगदीश नाई का रो-रो कर बुरा हाल है। उसने बताया कि ऊंट की मौत से उसकी आजीविका का मुख्य स्रोत खत्म हो गया है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों से जल्द मुआवजे की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसान को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान श्यामलाल नाई, काशीराम सारण, राकुमार, हरलाल स्वामी, सांवरमल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22