[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के रामकुमारपुरा में होगा किसान सम्मेलन:बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सहित शामिल होंगे कई मंत्री, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के रामकुमारपुरा में होगा किसान सम्मेलन:बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सहित शामिल होंगे कई मंत्री, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

खेतड़ी के रामकुमारपुरा में होगा किसान सम्मेलन:बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सहित शामिल होंगे कई मंत्री, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

खेतड़ी : खेतड़ी के रामकुमारपुरा में शहीद रामकुमार गुर्जर की स्मृति में शनिवार को होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम की संयोजक विधायक खेतड़ी इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया- इस मौके पर किसान सम्मेलन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया करेंगे। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, राज्य मंत्री सैनिक कल्याण बोर्ड प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व सांसद संतोष अहलावत व नरेन्द्र कुमार खींचड़, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, विधायक झुंझुनूं राजेंद्र भामू, विधायक नवलगढ़ विक्रम सिंह जाखल, विधायक खंडेला सुभाष मील, विधायक कोटपूतली हंसराज पटेल, विधायक विराटनगर कुलदीप धनकड़, पूर्व सांसद सीकर सुभाष महरिया, पूर्व विधायक उदयपुरवाटी शुभकरण चौधरी, हजारीलाल गुर्जर, सुभाष पूनिया, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल व विश्वम्भर पूनिया भाग लेंगे।

इस दौरान लोक गायक जयवीर भाटी, सुरेंद्र भाटी तथा नरेश नागर एंड पार्टी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस दौरान विधायक ने कार्यकत्ताओं से वार्ता कर समारोह की तैयारियां पूर्ण रूप से करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर छोटेलाल जमालपुर, समाज सेवी हरीराम गुर्जर, बलवीर काजला, सुरेन्द्र काजला, सुभाष खरडिया, मुकेश, राम सिंह बेसरड़ा, प्रमोद स्वामी, मुकेश वकील, अमर सिंह, मनोज देवनगर, विक्रम सैनी, देवकरण सैनी, रोहताश मनकश, नरेंद्र शर्मा, महेंद्र छावडी, मुकेश टीबा, सुरेन्द्र, बलवीर खटाणा, नरेंद्र चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22