[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतों में दिन भर छकाता रहा रेस्क्यू टीम को, चार लोगों पर झपटा, चेहरे और कंधे पर लगे टांके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खेतों में दिन भर छकाता रहा रेस्क्यू टीम को, चार लोगों पर झपटा, चेहरे और कंधे पर लगे टांके

सीकर में फिर आया पैंथर,दर्जनों गांव-ढाणियों में सात घंटे दहशत

सीकर : कभी जिले की अरावली की पहाड़ियों में विचरण करने वाले पैंथर अब शहरी व आबादी क्षेत्र में आने लगे है। एक माह से कम अंतराल में सीकर में दूसरी बार पैंथर का मूवमेंट हुआ। इससे मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कुड़ली गांव के एक खेत में पैंथर नजर आया था। इसके बाद तो यह यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और शहर व आसपास के लोगों में कौतूहल के साथ डर का माहौल रहा। पैंथर वन विभाग की टीम के पकड़े जाने से पहले करीब सात घंटे तक अधिकारी व कर्मचारियों को अपने पीछे भगाता रहा। इससे लोगों की सांसे भी अटकी रही। इधर एक महीने में ही दूसरी बार शहर में पैंथर नजर आने की घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है। इस दौरान लोग झुंड में एकत्र हो गए तथा हाथों में लाठी-डंडे व सरिए लेकर पैंथर से बचाव व उसको भगाने की कोशिश में लगे रहे। लोग दिनभर इसकी चर्चा करते रहे। सोशल मीडिया पर भी पैंथर के वीडियों व लोगों को घायल करने की तस्वरी वायरल होते रहे। इधर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संभवत यह पैंथर शाकबरी या उदयपुरवाटी के पहाड़ी क्षेत्र से विचरण करता हुआ आया है।

लेपर्ड के हमले में भास्कर डिजिटल रिपोर्टर सुरेंद्र माथुर के मुंह और गर्दन पर काफी चोट आई है।
लेपर्ड के हमले में रिपोर्टर सुरेंद्र माथुर के मुंह और गर्दन पर काफी चोट आई है।

आडू के पेड़ से किया ट्रेक्यूलाइज

पैंथर आने की सूचना के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे जयपुर से वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौकेे पर पहुंची। टीम के सामने लोगों को पैंथर से बचाने के साथ खुले स्थान पर ट्रेंक्यूलाइज करना एक चुनौती थी। लोगों को देखकर पैंथर इधर से उधर भागता रहा और टीम को छकाता रहा। टीम भी पैंथर के पीछे दौड़ती रही। थकहार कर पैंथर एक आडू के पेड पर चढ़ गया। इसके बाद टीम की अगुवाई कर जयपुर चिड्यिाघर के पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक सिंह तंवर ने छह बजकर एक मिनट पर आडू के पेड पर बैठे पैंथर को ट्रेक्यूलाइज कर लिया। इस दौरान पैंथर ने दो लोगों को चेहरे और कंधे पर पंजे से वार किया। जिन्हें कल्याण अस्पताल के ट्रोमा यूनिट में लाया गया। जहां से घायलों के टांके लगाए गए। टीम में असिस्टेंट फोरेस्टर रोशन, वनकर्मी रोशन शामिल रहे।

झाड़ियों में दुबका

पैंथर को सुबह करीब दस बजे सबसे पहले एक खेत में देखा। इस दौरान पहले खेत में काम कर रहे एक शस बजरंगलाल गुर्जर पर हमला कर दिया। बजरंगलाल चिल्लाते हुए दौडा और खेत मालिकों को घटना के बारे में बताया। हमले के बाद पैंथर पास में एक खाली पड़े खेत की झाडियों में दुबक गया। लोगों ने इधर-उधर जाकर पैंथर को तलाशा लेकिन नजर नहीं आया। इसके बाद लोगों ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे में पैंथर के मूवमेंट को देखा। इसके साथ ही पैंथर आने की सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क के आधार पैंथर को झाडियों में छिपा होने की सूचना मुयालय दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम को सूचित किया। थकहार कर पैंथर एक पेड़ पर चढ़ गया। जहां रेस्क्यू टीम ने पैंथर को ट्रेंक्यूलाइज किया।

शाम को खेतों में दौड़ा , टीम ने किया घायल

रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद पैंथर शाम करीब साढ़े चार बजे बाद झाड़ियों से निकल कर खुले खेतों में दौड़ने लगा। पैंथर को दौड़ते देख लोगों रोंगटे खड़े हो गए और सभी सुरक्षित स्थानों पर खड़े होकर पैंथर के मूवमेंट को देखते रहे। इस दौरान जो शस पैंथर के सामने आया उसे पैंथर ने हमला कर चोटिल कर दिया। पैंथर के हमले में सुभाष(38), लोकेश ( 21 ) और सुरेंद्र (24) घायल हो गए। घायलों को कल्याण अस्पताल की ट्रोमा यूनिट में भर्ती किया गया। जहां तीनों घायलों का इलाज कर उनके टांके लगाए गए। पैंथर को ट्रेंक्यूलाइज करने के बाद वन विभाग सहित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ा

ट्रेंकुलाइज करने के बाद फिर से पैंथर वहां से उठकर भीड़ की तरफ दौड पड़ा। रेस्क्यू टीम ने फिर से ट्रेंकुलाइज का इंजेक्शन लगाया और पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने रस्सी के जाल में पैंथर को पकड़कर पिंजरे में शिट किया। इसके बाद टीम पैंथर को लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंची। जहां पैंथर के होश में आने के बाद टीम ने पैंथर को पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ दिया। इस दौरान बाहर निकलते ही पैंथर गुर्राया और पहाड़ी क्षेत्र में चला गया।

किसान के कंधे और मुंह पर मारा पंजा इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। ग्रामीण सुभाष भांबू और लोकेश के चेहरे पर भी लेपर्ड ने पंजा मारा। वहीं सुबह एक किसान बजरंग लाल गुर्जर पर खेत में काम करने के दौरान हमला किया था।ग्रामीण अरविंद कुमार ओला ने बताया- गांव में बजरंग लाल गुर्जर एक खेत को किराए पर लेकर खेती कर रहा है।

वह सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान लेपर्ड ने उस पर हमला कर दिया। घायल किसान ने बताया कि लेपर्ड अचानक आया और मुझे नीचे गिरा दिया। इसके बाद मेरे कंधे और मुंह की तरफ हमला किया। पास ही पार्क एवेन्यू होटल है, जिसके सीसीटीवी कैमरे में लेपर्ड रिकॉर्ड हुआ है।

अब देखिए लेपर्ड के हमले से जुड़े PHOTOS…

रिपोर्टर पर हमले के बाद लेपर्ड उसे भगाने का प्रयास कर रहे एक और व्यक्ति ओर दौड़ा।
रिपोर्टर पर हमले के बाद लेपर्ड उसे भगाने का प्रयास कर रहे एक और व्यक्ति ओर दौड़ा।
कुछ फीट दूरी पर ही लेपर्ड ने छलांग लगाकर उस व्यक्ति को गिरा दिया। इस बीच लेपर्ड के लगातार हमले के कारण आसपास मौजूद लोग भाग गए।
कुछ फीट दूरी पर ही लेपर्ड ने छलांग लगाकर उस व्यक्ति को गिरा दिया। इस बीच लेपर्ड के लगातार हमले के कारण आसपास मौजूद लोग भाग गए।
लेपर्ड खेत ने छलांग लगाकर गिराए व्यक्ति को भी बुरी तरह घायल कर दिया।
लेपर्ड खेत ने छलांग लगाकर गिराए व्यक्ति को भी बुरी तरह घायल कर दिया।
शाम को कई घंटों की मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया जा सका।
शाम को कई घंटों की मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया जा सका।

चार साल का है नर

कुडली क्षेत्र में मूवमेंट कर रहे पैंथर को ट्रेंक्यूलाइज कर लिया है। शारीरिक रूप से मजबूत यह पैंथर चार का नर है। उसे देर रात को पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। पिछले माह भी सीकर में नर पैंथर रेस्क्यू किया गया था।

अशोक सिंह तंवर, पशु चिकित्सा अधिकारी चिड़ियाघर, जयपुर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर पोस्ट कर प्रशासन पर निशाना साधा…

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet