[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिनदहाड़े घर में घुसे दो युवक, कैश-ज्वेलरी ले गए:सीसीटीवी फुटेज सामने आया, एक आरोपी बाहर कर रहा था निगरानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिनदहाड़े घर में घुसे दो युवक, कैश-ज्वेलरी ले गए:सीसीटीवी फुटेज सामने आया, एक आरोपी बाहर कर रहा था निगरानी

दिनदहाड़े घर में घुसे दो युवक, कैश-ज्वेलरी ले गए:सीसीटीवी फुटेज सामने आया, एक आरोपी बाहर कर रहा था निगरानी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में 3 चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर नगदी और जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घटना झुंझुनूं शहर के गुढ़ा फाटक के पास की है।

चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दो युवक चोरी कर घर की दीवार से कूदकर अंदर जाते दिख रहे हैं। एक अन्य युवक मकान की दूसरी तरफ से आते हुए नजर आ रहा है। इस संबंध में झुंझुनूं शहर के गुढ़ा फाटक के पास रहने वाले अजहर पुत्र खादिम ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में अजहर ने बताया- 21 दिसंबर को मैं घर को ताला लगाकर परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। वापस आए तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली हुई थी। 45 हजार रुपए नगद, 10 ग्राम सोने की चेन व एक कम्बल गायब था।

घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो दो लोग घर की दीवार से कूदते हुए दिखे। एक अन्य युवक घर के बाहर निगरानी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार चोरों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin