राजस्थान के तीनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका में जीता सिल्वर:घर लौटने पर विधायक हरलाल सहारण ने किया सम्मान, श्रीलंका में हुई थी एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता
राजस्थान के तीनों खिलाड़ियों ने श्रीलंका में जीता सिल्वर:घर लौटने पर विधायक हरलाल सहारण ने किया सम्मान, श्रीलंका में हुई थी एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता
पिलानी : श्रीलंका में आयोजित एशिया एंड ओशिनिया बीच सैंबो प्रतियोगिता 2024 में राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय टीम के कोच और जु जित्सु एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष छोटूराम दहिया ने बताया कि कृष्ण कुमार स्वामी के अलावा राजस्थान के दो अन्य खिलाड़ियों सुमन कुमावत और चिमनाराम सुंडा ने भी सिल्वर मेडल जीते।
यह प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर तक श्रीलंका के कोलंबो स्थित बीच पार्क, पोर्ट सिटी में आयोजित की गई थी। झुंझुनू जिले के लाडुंदा निवासी कृष्ण कुमार स्वामी, जो जापानी मार्शल आर्ट जु जित्सु के चैंपियन हैं, भारतीय दल का हिस्सा थे। पदक जीतने के बाद कृष्ण कुमार ने कहा कि देश के लिए पदक जीतना गर्व की बात है।

देश वापसी पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने अपने निवास पर खिलाड़ियों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है कि हमारे राज्य के खिलाड़ी विदेशों में तिरंगा फहरा कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर सुनील ढाका, प्रमोद भाकर, राकेश थालोड़, पवन पूनिया, पूर्व सरपंच ऊंटवालिया श्रवण सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2132823


