[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NSUI ने गुलाब के फूल-पीले चावल बांटकर किया अनोखा प्रदर्शन:राजकीय मोरारका कॉलेज में लाइब्रेरी शुरू करने साहित अन्य मांगें रखी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NSUI ने गुलाब के फूल-पीले चावल बांटकर किया अनोखा प्रदर्शन:राजकीय मोरारका कॉलेज में लाइब्रेरी शुरू करने साहित अन्य मांगें रखी

NSUI ने गुलाब के फूल-पीले चावल बांटकर किया अनोखा प्रदर्शन:राजकीय मोरारका कॉलेज में लाइब्रेरी शुरू करने साहित अन्य मांगें रखी

झुंझुनूं : झुंझुनूं के राजकीय मोरारका महाविद्यालय में लाइब्रेरी खोलने समेत अनेक मांगों को लेकर सोमवार को छात्र संगठन एनएसयूआई ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी कॉलेज के मुख्य द्वार पर बैठ गए। प्राचार्य को गुलाब का फूल और पीले चावल दिए।

इधर छात्रों के आक्रोश को देखते हुए लंबे समय से बंद पड़ी कॉलेज लाइब्रेरी को खोल दिया। जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ ने कहा कि लाइब्रेरी लंबे समय से बंद होने से छात्रों को पढ़ाई में बाधा हो रही थी। महाविद्यालय में लाइब्रेरी के अलावा और भी बहुत मुद्दे हैं।

महाविद्यालय में छात्रों के बुनियादी अधिकारों की अनदेखी हो रही है। विद्यार्थियों के लिए ग्राउंड और लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं की हालत बेहद खराब है। उन्होंने खेल मैदान की स्थिति सुधारने, पढ़ाई के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और इकोनॉमिक्स विषय हटाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ ने कहा कि एनएसयूआई छात्रहित के लिए हमेशा तत्पर है और यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं होतीं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने लाइब्रेरी खुलने पर संतोष जताया और प्रशासन से अन्य समस्याओं को भी जल्द सुलझाने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin