[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 3 घंटे रही ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल:पार्किंग के लिए निर्धारित स्टैंड देने की मांग, शनिवार को यूनियन का करेंगे गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 3 घंटे रही ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल:पार्किंग के लिए निर्धारित स्टैंड देने की मांग, शनिवार को यूनियन का करेंगे गठन

नीमकाथाना में 3 घंटे रही ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल:पार्किंग के लिए निर्धारित स्टैंड देने की मांग, शनिवार को यूनियन का करेंगे गठन

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आज 3 घंटे तक ई-रिक्शा चालकों ने अपने-अपने ई-रिक्शा के पहिए रोक दिए। ई-रिक्शा चालक नेहरू पार्क में एकत्रित हो गए। ई रिक्शा चालकों की मांग है कि उन्हें पार्किंग के लिए एक निर्धारित स्टैंड दिया जाए। वहीं ई-रिक्शा चालक शनिवार को यूनियन का गठन करेंगे।

रिक्शा चालक विनय प्रकाश सैनी ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने भगा दिया और कहा कि चारों तरफ अव्यवस्था फैला रखी है इस बात को लेकर ट्रैफिक पुलिस और ई रिक्शा चालकों में विवाद हो गया।

ई-रिक्शा चालक शीशपाल सैनी ने कहा कि शनिवार को ई रिक्शा चालकों की यूनियन बनाई जाएगी। इसको लेकर शनिवार को नेहरू पार्क में एक बैठक रखी गई है। उस बैठक में ट्रैफिक पुलिस और ई-रिक्शा चालकों में सामंजस्य बनाकर शहर में व्यवस्था बनाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि यूनियन बनाने के बाद हर ई-रिक्शा चालक को टोकन नंबर दिए जाएंगे, उसे टोकन नंबर से ही ई रिक्शा चालक सवारी बैठाएंगे।

नीमकाथाना में आज 3 घंटे तक ई-रिक्शा चालकों ने अपने-अपने ई-रिक्शा के पहिए रोक दिए
नीमकाथाना में आज 3 घंटे तक ई-रिक्शा चालकों ने अपने-अपने ई-रिक्शा के पहिए रोक दिए

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज एएसआई सुरेश जांगिड़ ने बताया कि ई-रिक्शा चालक बीच रास्ते में रिक्शा को रोक कर सवारी बैठाते हैं। जिससे शहर में लंबा जाम लग जाता है। ई-रिक्शा चालकों को कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं मान रहे हैं। ऐसी सुरेश संगीत ने बताया कि ई रिक्शा चालक मनमर्जी करते हैं बस स्टैंड पर बीच रास्ते में सवारियां बैठे हैं जिसे सवारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है आज उनसे समझाइश की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62