[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को दिया मांग पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को दिया मांग पत्र

दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को दिया मांग पत्र

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बुधवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा को पत्र देकर, चूरू जिला मुख्यालय पर संचालित नेत्र चिकित्सालय में मूकबधिर के प्रमाणपत्र जारी करवाने में आ रही परेशानियों को लेकर मांग-पत्र दिया। जिला स्तरीय चिकित्सालय में भी दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र व प्रमाण पत्र के रिन्यूअल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि चूरू जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज जैसी सविधा होने के बावजूद आमजन जिले भर से आने वाले काफी परेशान हो रहे हैं। राज्य सरकार मेडिकल सविधाओं को लेकर बड़े -बड़े दावे कर रही हैं, लेकिन हालात बदतर हैं। उन्होंने कहा कि नेत्र चिकित्सालय में मूकबधिर व दिव्यांग जन अपने पूर्व में बने प्रमाण पत्र रिन्यू करवाने के लिए भी चिकित्सक प्रमाण पत्र जारी नही कर रहे हैं। दिव्यांगों को जिला मुख्यालय पर मशीन नहीं होने की बात कह कर बीकानेर ,सीकर व झुंझनू जाने की सलाह दे रहे हैं। यह प्रशासन और प्रदेश सरकार के दावों पर प्रश्नचिन्ह है।चौहान ने विषय मे मांग पत्र देते हुए जाँच करवाते हुए कार्यवाही कर पीड़ितों को प्रमाण पत्र जारी करवाने की बात कही। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असलम खोखर, युवा नेता आरिफ़ पिथिसर, शिव कुमार शर्मा, बजरंग बजाड़, नाशिर अली, मनफूल अली आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin