[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माता-पिता की पुण्य स्मृति मे महिला शिक्षा हेतु दुलड़ ने किया एक लाख का दान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

माता-पिता की पुण्य स्मृति मे महिला शिक्षा हेतु दुलड़ ने किया एक लाख का दान

माता-पिता की पुण्य स्मृति मे महिला शिक्षा हेतु दुलड़ ने किया एक लाख का दान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक मेघसिंह दुलड़ बाटडा़नाउ सीकर हाल निवासी चरण सिंह नगर ने माता-पिता स्व. शिवलाल दुलड़ एवं स्व. बहादुरी देवी दुलड़ की पुण्य स्मृति में 1,00,000 एक लाख रुपए का चैक महिला शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान अध्यक्ष झाबरमल खीचड़, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सारण, सचिव डॉ राम कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष रामनिवास मील को सौंपा।

अब तक संस्थान को महिला शिक्षा हेतु चार लाख से ज्यादा की राशि दान की
मेघसिंह दुलड़ इससे पहले भी महिला शिक्षा हेतु संस्थान को तीन लाख आठ हजार दौ सौ रूपये दे चुके हैं। अब इनकी कुल सहयोग राशि चार लाख आठ हजार दौ सौ रूपये हो गई है। संस्थान अध्यक्ष ने दुलड़ परिवार का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. सुशीला पूनिया, G.G.A. प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सोहनलाल फगेडिया एवं रामावतार उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin