[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:गश्त के दौरान 9 किलो गांजे के साथ बुजुर्ग को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:गश्त के दौरान 9 किलो गांजे के साथ बुजुर्ग को किया गिरफ्तार

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:गश्त के दौरान 9 किलो गांजे के साथ बुजुर्ग को किया गिरफ्तार

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर के शाकंभरी मार्ग स्थित खेल मैदान के पास पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 9 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश बुडानिया ने बताया कि पुलिस ने रात को गश्त के दौरान खेल मैदान के नजदीक एक वृद्ध व्यक्ति को बोरा लेकर पैदल चलते हुए देखा। पुलिस को अपनी गाड़ी आते देख वृद्ध व्यक्ति दूसरी दिशा में मुड़ गया। पुलिस ने उसे रोककर चेक किया तो बोरे में मादक पदार्थ अवैध गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, लेकिन उसके पास कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में उसने अपनी पहचान उदयपुरवाटी शहर के जमात निवासी हरिराम महाजन (62) पुत्र भीमसेन के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से बरामद 9 किलो गांजे को जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी राजेश बुडानिया, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम बाकोलिया, कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सवाई सिंह और देशराज शामिल थे। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले, उदयपुरवाटी निवासी दो युवकों को नीमकाथाना सदर पुलिस ने गुहाला क्षेत्र से 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इन दिनों पुलिस ने उदयपुरवाटी इलाके में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर खास ध्यान केंद्रित किया हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin