[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस की बैठक में पायलट का फोटो नहीं, विवाद:समर्थकों ने नाराजगी जताई, ​​​​​​​डोटासरा बोले-भाजपा का काम मत कीजिए, हम उनके विरोधी नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस की बैठक में पायलट का फोटो नहीं, विवाद:समर्थकों ने नाराजगी जताई, ​​​​​​​डोटासरा बोले-भाजपा का काम मत कीजिए, हम उनके विरोधी नहीं

कांग्रेस की बैठक में पायलट का फोटो नहीं, विवाद:समर्थकों ने नाराजगी जताई, ​​​​​​​डोटासरा बोले-भाजपा का काम मत कीजिए, हम उनके विरोधी नहीं

जयपुर : कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बैनर पर राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का फोटो नहीं होने के मुद्दे पर सोमवार को विवाद हो गया। पायलट समर्थक पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान सचिन की फोटो नहीं लगाने पर आपत्ति जताई।

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रोटोकॉल का हवाला दिया, लेकिन पायलट समर्थक पदाधिकारी इससे सहमति नहीं हुए और कई तल्ख कमेंट किए। इस पर डोटासरा ने यह तक कह दिया- आप भाजपा का काम मत कीजिए, सब नेता एक है। साथ ही कहा- हम पायलट साहब के विरोधी नहीं है।

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक थी। इस बैठक में संगठन के काम और भाजपा सरकार को घेरने के लिए आगे किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हो रही थी। बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता-पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान पहले प्रदेश सचिव नरपत मेघवाल और इसके बाद विभा माथुर ने पोस्टर में सचिन पायलट की फोटो नहीं लगाने पर नाराजगी जताई। दोनों नेताओं ने कहा कि बैठक के बैनर पर सचिन पायलट का फोटो नहीं है, इससे क्या संदेश देना चाहते हैं। हम एक तरफ पार्टी को मजबूत करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ फोटो तक नहीं लगाते।

इस पोस्टर में फोटो को लेकर प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया था।
इस पोस्टर में फोटो को लेकर प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया था।

गहलोत की फोटो है तो पायलट की क्यों नहीं?

बैठक में जब पायलट समर्थक नेताओं ने बैनर पर उनका फोटो नहीं होने पर सवाल उठाए तो प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रोटोकॉल का हवाला दिया। वे बोले-प्रदेश पदाधिकारियों के बैनर पर किसके फोटो होंगे, ये एआाईसीसी से पैटर्न तय है। इसमें प्रोटोकॉल तय है। इस पर पायलट समर्थक नेता विभा माथुर ने कहा कि जब मौजूदा पदाधिकारियों की फोटो का प्रोटोकॉल तय है तो पूर्व सीएम अशोक गहलोत की फोटो भी तो लगी है। उनकी फोटो किस प्रोटोकॉल के तहत लगी है।

डोटासरा बोले- हम पायलट साहब के विरोधी नहीं

पायलट समर्थक नेताओं के सवाल उठाने के बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एक है। हम सचिन पायलट के विरोधी नहीं है। वे राष्ट्रीय महासचिव हैं और प्रदेश कांग्रेस को निर्देश देने वाले पद पर हैं, हम उनके विरोधी नहीं है। सब एकजुट हैं। आप इस तरह की बातें करके बीजेपी का काम आसान मत कीजिए। बीजेपी तो चाहती ही यही है कि कांग्रेस में अनबन की बातें ही बाहर आए, जबकि सभी नेता एकजुट हैं। इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है।

वहीं बैठक के बाद डोटासरा से सचिन पायलट का फोटो नहीं होने पर हुए विवाद पर पूछा तो उन्होंने कहा- किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के मन में कोई बात आ गई, वो बात उन्होंने कह दी। इसमें कोई बुराई नहीं है।

बैनर पर डोटासरा,गहलोत,जूली के फोटो थे

प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक के बैनर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बड़े साइज में फोटो लगाए गए थे। इसके बाद सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधाी, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के फोटो लगाए गए थे। राजस्थान से तीन नेताओं के फोटो लगाए गए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin