[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला गजेटियर महत्वपूर्ण कार्य, प्रकाशन से पूर्व सूक्ष्म अवलोकन जरूरी : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला गजेटियर महत्वपूर्ण कार्य, प्रकाशन से पूर्व सूक्ष्म अवलोकन जरूरी : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला गजेटियर के प्रकाशन हेतु अध्यायों के अवलोकन के लिए निर्देश, विभिन्न अध्यायों के लिए प्रभारी बनाकर सौंपे दायित्व, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारी रहे मौजूद

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला गजेटियर के प्रकाशन हेतु गठित संपादक मंडल की डीओआईटी सभागार में सोमवार को हुई बैठक में गजेटियर के समुचित संपादक को लेकर निर्देश दिए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि करीब 54 वर्ष बाद जिले का गजेटियर तैयार किया जा रहा है। गजेटियर में जिले के भौगोलिक, ऎतिहासिक, सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक परिदृश्य को दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गजेटियर का प्रकाशन अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए इसके अध्यायों का समुचित एवं सूक्ष्म अवलोकन करें और वांछित सुधार करें। तथ्यों का भली-भांति अध्ययन करें और आई हुई आपत्तियों पर समुचित विचार करेंं गजेटियर के अध्यायों में स्पष्टता रहे, किसी प्रकार की गलत सूचना अंकित न हो। अध्यायों के अवलोकन के दौरान त्रुटि सामने आने पर दुरूस्त करवाएं। इसी के साथ सभी विभागीय अधिकारी भी अपने विभाग से संबंधित जानकारियों की जांच करें। उन्होंने कहा कि आमजन से भी आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। आमजन से प्राप्त आपत्तियों व सुझावों को कन्सीडर करते हुए एक सुंदर अभिलेख तैयार करें।

उन्होंने गजेटियर के अध्यायों के अवलोकन हेतु प्रभारी बनाकर दायित्व सौंपते हुए समुचित संपादन के निर्देश दिए। सीपीओ भागचंद खारिया ने रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, एसीईओ शुभम शर्मा, डीएफओ भवानी सिंह, लोहिया महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मंजू शर्मा, आयुक्त अभिलाषा सिंह, एडीपीआर कुमार अजय, प्रो. कमल कोठारी, प्रो. उम्मेद गोठवाल प्रो संतलाल, डॉ रविन्द्र बुडानिया, डॉ सुमेर सिंह, सांख्यिकी उपनिदेशक आरजी सेपट सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77