[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटा LPG टैंकर, रिसाव शुरू:10 घंटे बाद पता चला इसमें गैस, आसपास के ढाबे और होटल खाली करवाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटपूतलीजयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटा LPG टैंकर, रिसाव शुरू:10 घंटे बाद पता चला इसमें गैस, आसपास के ढाबे और होटल खाली करवाए

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटा LPG टैंकर, रिसाव शुरू:10 घंटे बाद पता चला इसमें गैस, आसपास के ढाबे और होटल खाली करवाए

कोटपूतली : जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे 48 पर सोमवार रात 1 बजे एलपीजी गैस से भरा टैंकर सर्विस रोड पर पलट गया। गैस से भरा टैंकर कांडला पोर्ट (गुजरात) से रोहतक जा रहा था। टैंकर के ड्राइवर राजवीर सिंह ने बताया-रविवार सुबह पर गुजरात के कांडला पोर्ट से 17 टन एलपीजी गैस से भरा टैंकर हरियाणा के रोहतक के निकला। इस दौरान कोटपूतली में रात 1 बजे महरोज कट (भाबरू थाना) के सामने पीछे से आ रही एक गाड़ी के कट मारने से टैंकर बेकाबू हो गया और सर्विस लाइन पर पलट गया।

टैंकर पलटने के बाद रात भर हाईवे पर पड़ा रहा।
टैंकर पलटने के बाद रात भर हाईवे पर पड़ा रहा।

इस दौरान टैंकर पलटने पर आसपास के होटल वाले मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भाबरू थाना पुलिस घायल ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने बताया-रातभर टैंकर सर्विस रोड पर पड़ा रहा। इस दौरान ये जानकारी नहीं थी कि टैंकर में एलपीजी गैस भरी हुई है। सुबह करीब 11 बजे पुलिस की मौजूदगी में दो क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा करने की कोशिश शुरू की। इस दौरान टैंकर में गैस लीकेज होते ही प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। इस दौरान आसपास के सभी ढाबा संचालक और होटल मालिक अपनी बिल्डिंग खाली कर दी।

साथ ही पावटा के फायर अधिकारी धर्मेंद्र यादव को जानकारी दी गई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटपूतली-बहरोड़ फायर सेफ्टी अधिकारी सत्य नारायण को मामले की जानकारी दी गई। इस पर चार फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां मौके पर पहुंची टीम ने पानी डालकर रिसाव को रोकने की कोशिश की।

सुबह 11 बजे टैंकर सीधा करने के दौरान गैस रिसाव होने के बाद भी ट्रैफिक को नहीं रोका गया है।
सुबह 11 बजे टैंकर सीधा करने के दौरान गैस रिसाव होने के बाद भी ट्रैफिक को नहीं रोका गया है।

फायर सेफ्टी अधिकारी सत्यनारायण वर्मा ने बताया-रिसाव नहीं रूकने पर एचपी कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी गई और काम को बीच में रोकना पड़ा है। टैंकर में करीब 17 टन गैस है। ऐसे में डेढ़ किलोमीटर का सेंसिटिव है।

वहीं मामले में प्रशासन की लापरवाही भी देखने को मिली। रात को हादसे होने के बाद भी मौके पर ट्रैफिक को नहीं रोका गया है। डेढ बजे तक हाईवे पर ट्रैफिक चालू है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77