[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में दरगाह की जमीन पर अतिक्रमण को रुकवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में दरगाह की जमीन पर अतिक्रमण को रुकवाया

इस्लामपुर में दरगाह की जमीन पर अतिक्रमण को रुकवाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : इस्लामपुर में दरगाह की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन ने रुकवा दिया। दरअसल इस्लामपुर में इरादतुल्लाह शाह दरगाह की दरगाह माफी जमीन है जिस पर कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। शुक्रवार को झुंझुनूं से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही जिला वक्फ बोर्ड कमेटी ने इसकी सूचना वक्फ बोर्ड जयपुर में दी। वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू खान बुधवाली ने तत्काल कलेक्टर, एसपी के नाम अतिक्रमण रुकवाने के आदेश दिए। जिला वक्फ बोर्ड सचिव शब्बीर उर्फ बबलू चोपदार के नेतृत्व में इस्लामपुर पहुंचे। दरगाह गद्दीनशीन पीर मोहम्मद कामिल, सोनू पठान, फजलू रहमान, यूसुफ तंवर, शफीक खान, जाकिर बैग, वाहिद हुसैन, जुबेर समेत अनेक लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची बगड़ पुलिस को देख ट्रैक्टर ट्रॉली वाले भाग गए। पुलिस ने इस जमीन से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने के लिए पाबंद किया। वक्फ बोर्ड कमेटी सचिव बबलू चोपदार व अध्यक्ष इकबाल खान गांगियासर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर – एसपी को ज्ञापन देकर भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62