[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेवरी गांव में काटली के बहाव क्षेत्र में कूचों में लगी आग, दो-तीन किलोमीटर तक फैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेवरी गांव में काटली के बहाव क्षेत्र में कूचों में लगी आग, दो-तीन किलोमीटर तक फैली

नेवरी गांव में काटली के बहाव क्षेत्र में कूचों में लगी आग, दो-तीन किलोमीटर तक फैली

पचलंगी : उदयपुरवाटी उपखंड के नेवरी गांव में काटली नदी बहाव क्षेत्र में शनिवार को अचानक वहां खड़े कूचों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की गति इतनी तेज रही कि कई किलोमीटर में फैल गई। आग नेवरी,गुड़ा ढहर से होती हुई खेतड़ी सीमा तक पहुंची। हालांकि आग से कोई जन हानि की कोई सूचना नहीं।

वन संपदा व वन्यजीवों का हुआ नुकसान 

आग से कोई जनहानि का समाचार नहीं। लेकिन मनसा माता वन चौकी खोह वन विभाग के वनरक्षक विनोद यादव की माने तो आग से वन विभाग द्वारा लगाए गए पेड़ पौधे व वन्यजीवों का तो बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी कोई पता नहीं लग पाया।

अग्निशमन दल पहुंचा लेकिन अवैध खनन के गड्ढे बने बाधा 

आग की सूचना लगते ही वन विभाग हरकत में आया। वनरक्षक विनोद यादव ने अग्निशमन दल नगर पालिका उदयपुरवाटी व नगर परिषद नीमकाथाना को सूचना दी। दोनों जगह से अग्निशमन दल तो मौके पर पहुंचा। नीमकाथाना नगर परिषद से अग्निशमन दल में आए फायरमैन प्रमोद कुमार, चालक सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि काटली नदी में बने अवैध खनन के गहरे गड्ढे व मिट्टी होने के कारण यह आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पाए।

पचलंगी . नेवरी काटली नदी के बहाव क्षेत्र में कूचों में लगी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचा अग्नि शमन दल रास्ता नहीं मिलने पर खड़े वाहन।

ग्रामीण अपने स्तर आग पर पा रहे हैं काबू 

अग्निशमन दल नदी में नहीं पहुंचने के कारण व आग की गति तेज होने पर ग्रामीण अपने स्तर पर पानी के टैंकर मंगवा कर व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण व वन विभाग के द्वारा आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। गुड़ा ढहर सरपंच रोहिताश सैनी, नरपत सिंह शेखावत नेवरी, भरत कटारिया ककराना, नरेश, विक्रम सैनी, अशोक, जीतू गुर्जर सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

इनका कहना है –

काटली नदी बहाव क्षेत्र में नेवरी, गुड़ा ढहर में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ प्रयास कर रही है। अग्निशमन दल भी नीमकाथाना नगर परिषद व उदयपुरवाटी नगर पालिका से बुलवाए गए हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। – विजय कुमार फगेड़िया, क्षेत्रीय वन अधिकारी उदयपुरवाटी इंद्रपुरा

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62