[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दयानंद सरस्वती की जयंती पर होगा 5 दिवसीय कार्यक्रम:सीएम भजनलाल सहित केंद्र-राज्य से मंत्री आएंगे, गुरुकुल की छात्राएं पहली बार करेंगी वेद पाठ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दयानंद सरस्वती की जयंती पर होगा 5 दिवसीय कार्यक्रम:सीएम भजनलाल सहित केंद्र-राज्य से मंत्री आएंगे, गुरुकुल की छात्राएं पहली बार करेंगी वेद पाठ

दयानंद सरस्वती की जयंती पर होगा 5 दिवसीय कार्यक्रम:सीएम भजनलाल सहित केंद्र-राज्य से मंत्री आएंगे, गुरुकुल की छात्राएं पहली बार करेंगी वेद पाठ

सीकर : महर्षि दयानंद सरस्वती की द्वि जन्म शताब्दी समारोह एंव श्री श्याम गौशाला (पिपराली) की स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने पर पांच दिवसीय चतुर्वेद शतकम गौपुष्टमी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन श्री श्याम गौशाला पिपराली (सीकर) में होगा। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें राजस्थान व केंद्र सरकार के मंत्री व देशभर के साधु-संत शामिल होंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए।

देश भर के विद्वान संबोधित करेंगे

सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने शनिवार को निजी होटल में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। सांसद ने बताया- वेदोद्धारक व सामाजिक कुरूतियों, भ्रांतियों को मिटाने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्म को 200 साल पूरे होने पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से इस कार्यक्रम को शुरू किया था। इसी कड़ी में सीकर (पिपराली) की श्री श्याम गौशाला में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में यज्ञ व राम कथा का विशेष कार्यक्रम होगा। साथ ही 5 दिन तक विभिन्न सम्मेलन भी इस कार्यक्रम में होंगे जिसमें देशभर से पहुंचे विद्वान संबोधित करेंगे। सम्मेलन कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल की छात्राओं द्वारा वेद पाठ किया जाएगा। पहली बार वैदिक छात्राएं इस यज्ञ का संचालन करेंगी। कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी धर्मों, जातियों के 44 जोड़ों को एक साथ भोजन कराया जाएगा।

सरस्वती ने बताया- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि समाज में फैली विभिन्न भ्रांतियों एवं कुरूतियों को खत्म किया जा सके। कार्यक्रम में राजस्थान व केंद्र सरकार के नेता व मंत्री भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का निमंत्रण सीएम भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भी दिया गया है। वे भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

  • 21 दिसंबर को महर्षि दयानंद सरस्वती द्वि जन्म शताब्दी व वेद सम्मेलन होगा।
  • 22 दिसंबर को योग सम्मेलन होगा जिसमें विभिन्न गुरुकुल और संस्थानों द्वारा आकर्षक योग प्रदर्शन होगा।
  • 23 दिसंबर को राष्ट्रभक्ति सम्मेलन एवं अमर शहीद सभा श्रद्धानंद बलिदान दिवस व भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती का समारोह होगा।
  • 24 दिसंबर को गौसंवर्द्धन एंव गौरक्षा सम्मेलन होगा। जिसमें महर्षि दयानंद सरस्वती एंव वेदों में गौ महिमा की जाएगी।
  • 25 दिसंबर को शौर्य सम्मेलन होगा। इस दौरान आर्य (हिंदू) सम्राट महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी का कार्यक्रम होगा। इसी दिन कार्यक्रम का समापन भी होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62