[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आमने-सामने भिड़ीं बाइक:दो युवकों की मौत, घायल दो सगे भाई बीडीके में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आमने-सामने भिड़ीं बाइक:दो युवकों की मौत, घायल दो सगे भाई बीडीके में भर्ती

आमने-सामने भिड़ीं बाइक:दो युवकों की मौत, घायल दो सगे भाई बीडीके में भर्ती

झुंझुनूं : हरिपुरा-कांट सड़क मार्ग पर शुक्रवार रात दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने बीडीके अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दो युवक घायल भी हैं जिनका बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक क्यामसर (धनूरी) निवासी परवेज (24) पुत्र अब्दुल जब्बार राणासर में एक निजी बैंक में काम करता था। वह शुक्रवार रात बैंक से घर लौट रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर महनसर के तीन सगे भाई चिरंजीलाल (20), राजेंद्र (28) व धर्मेंद्र (25) पुत्र रतनलाल मेघवाल अपनी बहन राजेश पत्नी उम्मेद गौरा के ससुराल हरिपुरा में खेत का निनाण करने के बाद महनसर लौट रहे थे। इसी दौरान कांट के निकट दोनों बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

इसमें परवेज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से झुंझुनूं के बीडीके पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। परवेज के शव को एंबुलेंस 108 से मलसीसर के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना धनूरी थाना क्षेत्र में होने पर एएसआई संतकुमार मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22