[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारात में शामिल हुए बकरी, बंदर, ऊंट और घोड़े:दूल्हे के साथ देवी-देवताओं की झांकी भी चली, देखने उमड़े लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

बारात में शामिल हुए बकरी, बंदर, ऊंट और घोड़े:दूल्हे के साथ देवी-देवताओं की झांकी भी चली, देखने उमड़े लोग

बारात में शामिल हुए बकरी, बंदर, ऊंट और घोड़े:दूल्हे के साथ देवी-देवताओं की झांकी भी चली, देखने उमड़े लोग

भरतपुर : डीग में शनिवार को अनोखी बारात निकली। जिसमें ऊंट, बंदर, बकरी, ऊंट और लड़कियां डांस करते हुए दिखाई दी। बारात में 12 से भी ज्यादा डीजे बैंड और कई देवी- देवताओं की झांकियां भी साथ चली, जिसे देखने के लिए कस्बे के लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।

दरअसल, शनिवार को डीग की हरिजन बस्ती के रहने वाले जयंत कुमार की बेटी बवीता कुमारी की शादी थी। बारात दिल्ली के जल बिहार विजय कैंप से डीग आई। दूल्हा साहिल के गले में नोटों की मालाएं थी।

बारात में 20 से ज्यादा भगवान और देवी-देवताओं की झांकियां गाड़ियों पर निकाली गई।
बारात में 20 से ज्यादा भगवान और देवी-देवताओं की झांकियां गाड़ियों पर निकाली गई।

इस मौके पर जब साहिल की घुड़चढ़ी निकली तो उसमें 12 से ज्यादा बैंड और डीजे शामिल थे। बारात में बकरी, बंदर, ऊंट, घोड़ा डांस भी रखा गया था। साथ ही ऋषि वाल्मीकि, देवी- देवताओं समेत अनेक भगवान की झांकियां भी सजाकर निकाली गई थी।

बारात में ढोल, ताशे, नफरी भी शामिल रहे। बारात में कलाकारों के डांस ग्रुप भी आए, जिनमें गर्ल्स भी आई। उन्होंने फिल्गी गीतों व डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया। बारात को देखने के लिए कस्बे के लोग सड़कों पर उमड़ पड़े, वहीं छतों से भी लोगों ने बारात को देखा।

बारात दिल्ली से लग्जरी कारों में आई, जिसमें डांसिंग कारें भी शामिल थी। दूल्हे पक्ष के लोगों ने बताया कि बारात का सभी खर्च वर पक्ष की तरफ से वहन किया गया है। दूल्हा साहिल दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने का काम करता है। वहीं दुल्हन बवीता के पिता डीग नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।

देखिए… बारात से जुड़ी फोटोज

बारात में डांस करते हुए ऊंट।
बारात में डांस करते हुए ऊंट।
बारात में बंदर को भी लाया गया, जिसने डांस भी किया।
बारात में बंदर को भी लाया गया, जिसने डांस भी किया।
इस दौरान कलाकारों ने मुंह से अंगारे निकालकर करतब भी दिखाए।
इस दौरान कलाकारों ने मुंह से अंगारे निकालकर करतब भी दिखाए।
बारात में डांस ग्रुप्स भी आए। डीजे की धुनों पर ऑर्केस्ट्रा के साथ डांस करते हुए कलाकार।
बारात में डांस ग्रुप्स भी आए। डीजे की धुनों पर ऑर्केस्ट्रा के साथ डांस करते हुए कलाकार।
बारात में बकरी को भी लाया गया, जिसने धुनों पर डांस किया।
बारात में बकरी को भी लाया गया, जिसने धुनों पर डांस किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77